back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diljit Dosanjh ने यूथ को दिया मैसेज, कहा- लाइफ में स्‍ट्रेस को दूर रखना है तो…

हाल ही में पुणे में आयोजित एक कॉन्‍सर्ट के दौरान जीवन में तनाव को लेकर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने जीवन में तनाव को लेकर खुलकर बात की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज और आकर्षक लुक के चलते अच्‍छी फैन फैलोइंग है। हाल ही में उन्‍होंने पुणे में आयोजित एक कॉन्‍सर्ट के दौरान जीवन में तनाव को लेकर खुलकर बात की। उन्‍होंने खासतौर पर यूथ को मैसेज देते हुए कहा कि लाइफ में स्‍ट्रेस को दूर रखना है तो डेली योग करो। इस शो की एक क्लिप उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। 

योग स्ट्रेचिंग या व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है।



दिलजीत ने पोस्‍ट के मैसेज में लिखा कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना योग करता है, तो वह जीवन में जो कुछ भी हासिल करना चाहता है, उसे दोगुनी रफ़तार से हासिल कर सकता है। योग आपको लक्ष्‍य तक पहुंचने में एकाग्र बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि योग स्ट्रेचिंग या व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है, जो इंसान को लक्ष्‍य तक पहुंचाती है। उन्‍होंने हंसते हुए आगे कहा कि मैं कोई साधु नहीं हूं, लेकिन मैं यह बात इसलिए कर रहा हूं क्‍योंकि यह एक सच्चाई है। जब व्यक्ति योग करता है, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। दिलजीत ने कहा कि लाइफ में मुसीबते तो आएंगी। उन्‍होंने खासतौर से यूथ को योग शुरू करने का अनुरोध किया। 

जल्दी शुरु कर दें योग, नहीं तो बाद में होगा पछतावा



दिलजीत ने कहा कि मुझे दुख है कि मुझे बचपन से योग के बारे में पता नहीं था। उन्होंने साल 2020 के बाद योग करना शुरु किया। सिंगर ने कहा कि योग किसी चमत्कार से कम नहीं। यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। योग की शुरूआत अगर समय से कर दी जाए तो यह आपको आगे ले जाने में काफी मददगार साबित होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुणे की मेयर बनीं BJP की मंजुषा नागपुरे, निर्विरोध चुनी गईं, जाने पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के पुणे में नगर निकाय चुनाव के नतीजों सामने आ रहे हैं। इस बीच, बीजेपी की उम्मीदवार मंजुषा नागपुरे को...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...