back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या Alia Bhatt ने बदला अपना नाम? उनके लेटेस्ट कान्स व्लॉग में मिला इसका सबूत

अपने चुलबुले अंदाज से सबको अपना दीवाना बनानेवाली आलिया भट्ट का एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बदले हुए नाम के साथ नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं। एक्ट्रेस ने क्या कहा ?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फेमस अदाकारा आलिया भट्ट इस समय एक यूट्यूब वीडियो के वायरल को लेकर चर्चां में छाई हुई है जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गॉसिप्स शुरू हो गई हैं। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसके बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या आलिया भट्ट ने अपना नाम बदल लिया है? इस वक्त हर तरफ बस इसी बात की चर्चा हो रही है ये सुनकर आपको भी अटपटा लग सकता है कि 32 साल की उम्र में आलिया भट्ट आखिर नाम क्यों बदलेंगी? जाने पूरी खबर

हाल ही में आलिया भट्ट का एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है जिसमें उनके प्रशंसकों ने एक होटल संदेश देखा जिसमें उन्हें ‘आलिया कपूर’ के रूप में संबोधित किया गया था। जो शादी के बाद संभवतःपरिवर्तन का संकेत देता है। लेकिन वह अभी भी अपने पेशेवर रूप से भट्ट नाम का उपयोग करती रही है। लेकिन इस वीडियों ने अटकलों को हवा दे दी है।एक्ट्रेस ने ये खुद अपने यूट्यूब व्लॉग में रिवील कर दिया है।

आलिया ने बदला अपना सरनेम?

वैसे तो सभी सेलेब्स अक्सर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अपना नाम बदलते है, ताकि, वो आगे चलकर इंडस्ट्री में इसी नाम से फिट हो सकें। या फिर न्यूमेरोलॉजी के चक्कर में भी कई स्टार्स अपने नाम में कुछ शब्द जोड़ लेते हैं। लेकिन, आलिया ने ऐसा कुछ भी नहीं किया उन्होनें तो अब अपना सरनेम बदल लिया है। जो अब आलिया ‘भट्ट’ से ‘कपूर’ बन गई है। और इस बात का सबूत उन्होंने खुद फैंस के साथ यूट्यूब पर शेयर किया है। बता दें, आलिया भट्ट की शादी को करीब 3 साल हो चुके है। जिसमें अब जाकर एक्ट्रेस ने अपना सरनेम चेंज किया है। लेकिन उनका ये चेंज लोगों को थोड़ा अटपटा लग रहा है।

यूट्यूब पर आलिया ने फैंस को किया कंफ्यूज

आलिया ने ऑफिशियली तो अभी तक अपना नाम आलिया कपूर नहीं कहा और ना ही इंस्टाग्राम पर नाम में कोई बदलाव किया है। हां लेकिन हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की झलक दिखा रही है। इसमें आलिया कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। तभी एक नजर उनके ड्रेसिंग टेबल से पीछे पड़ती है। जहां पर आलिया भट्ट का नाम बदला हुआ यानी आलिया कपूर लिखा है। 

वेलकम नोट में डिअर आलिया कपूर

आलिया भट्ट के नए नाम की झलक वीडियो में 1 मिनट 38 सेकंड पर उनके पीछे स्क्रीन पर उनके लिए लिखे वेलकम नोट में ‘डिअर आलिया कपूर’ लिखा है। इससे पहले जब आलिया भट्ट एक्ट्रेस करीना कपूर के शो में आई थीं, तब भी उन्होंने अपना नाम आलिया भट्ट ही बताया था और ये भी रिवील किया था। कि, एक बार उनकी बेटी राहा ने रणबीर को भट्ट बुलाया था। ऐसे में फैंस ये देखकर हैरान हैं कि, आलिया ने अचानक सरनेम कैसे बदल लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...