नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्टर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच तलाके बाद युजवेंद्र चहल ने तो चुप्पी तोड़ी थी, लेकिन धनश्री वर्मा अब तब चुप थी। वह अपनी प्रतिक्रिया, बयान ओर मीडिया के सामने तलाक के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया था लेकिन अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
दोनों के बीच चर्चित तलाक को लेकर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने पहली बार रिएक्शन दिया है। धनश्री ने बताया है कि तलाक वाले दिन जब जज उनके रिश्ते को आधिकारिक तौर पर खत्म कर रहे थे तो उनके लिए वो कितना भारी और इमोशनल पल था। वह अपने आप को रोने से रोक नहीं पाई थी।
धनश्री ने तलाक को लेकर क्या कहा
एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि जैसे ही कोर्ट में फैसला सुनाने की बारी आई, वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सभी के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि अंदर से वह काफी टूट चुकी थी, वो पल एक भावुक करने वाला था, उस पल को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए मुश्किल था। उस दौरान, चहल कोर्ट से पहले बाहर निकल गए थे और धनश्री लगातार रोती रहीं।
चहल की विवादित टी-शर्ट पर भी की बात
एक पॉडकास्ट में धनश्री ने चहल के शुगर डैडी वाली टी-शर्ट पहनने के विवाद पर भी अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र चहल ने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था – ‘बी योर ओन शुगर डैडी’। इसके बाद काफी बवाल मचा था।
लेकिन, अब जब इस बारे में धनश्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- ‘भाई, अगर कुछ कहना ही था तो व्हाट्सऐप कर देते, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी?’
हर हाल में सम्मान किया, लेकन उकसाने वाले बयान नहीं दिए
धनश्री ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि तलाक जैसी स्थिति में मैच्योरिटी बहुत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा परिवार का सम्मान और इज्जत को बरकरार रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से उकसाने वाले बयान नहीं दिए।
धनश्री मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से सिखाया जाता है कि हर हालात में रिश्ते निभाने होते हैं और यही कारण है कि अक्सर तलाक जैसी घटनाओं का ठप्पा महिलाओं पर ही लग जाता है।





