back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माता अमृतानंदमयी के साथ पोज देती नजर आई डेमी मूर की बेटियां

लॉस एंजेलिस, 11 मई (आईएएनएस) हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने अपनी, बेटियों और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी की एक साथ एक फोटो शेयर की है। मूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जहां अभिनेत्री की बेटियां रुमर, स्काउट, और तल्लुल्लाह विलिस माता अमृतानंदमयी के बगल में बैठ कर तस्वीर खिचवा रही हैं। तस्वीर के साथ मूर ने लिखा, हैप्पी मदर्स डे, मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं जो हमें सच्चे दिल से बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और मेरी बेटियों के लिए जो अपने प्यार से मेरा रास्ता रोशन करते हैं! 59 वर्षीय अभिनेत्री को आखिरी बार 2020 की फिल्म सॉन्गबर्ड में देखा गया था, जिसमें केजे अपा, सोफिया कार्सन, एलेक्जेंड्रा डेडारियो और पॉल वाल्टर हॉसर भी थे। मूर अगली बार प्लीज बेबी प्लीज में नजर आएंगी। –आईएएनएस पीजेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵