back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘दे दे प्यार दे 2’ की ताबड़तोड़ कमाई अजय देवगन की फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसर लिस्ट में शामिल

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्‍म रकुल प्रीत सिंह की टॉप-4 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में शामिल हो गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज़ को चार दिन हो चुके हैं, और 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता हासिल करती है।

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। हालांकि चौथे दिन कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया, फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया। कमाई में गिरावट के बावजूद, यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है।

कमाई के मामले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

रकुल प्रीत सिंह की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ‘दे दे प्यार दे 2’, जिसने अब तक 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है (कमाई अभी भी जारी है)। इससे पहले, ‘दे दे प्यार दे’ ने 104.13 करोड़, ‘मरजावां’ ने 48.04 करोड़ और ‘यारियां’ ने 40.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा, ‘थैंक गॉड’ ने 36.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट दिन-प्रतिदिन के कलेक्शन के साथ:

Day 1: 8.75 करोड़ रुपये

Day 2: 12.25 करोड़ रुपये

Day 3: 13.75 करोड़ रुपये

Day 4: 4.25 करोड़ रुपये

Day 5: 0.03 करोड़ रुपये

अब तक फिल्म ने कुल 39.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद कलेक्शन में गिरावट आई है।

जानें दे दे प्यार दे के बारे में

‘दे दे प्यार दे 2’ 2019 में रिलीज़ हुई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन ने आशीष मेहरा का किरदार निभाया है, जो एक 52 साल का लंदन स्थित निवेशक है और तलाकशुदा है। उनका जीवन एक नई राह पर है, जो रोमांस और भावनात्मक उलझनों से भरा हुआ है।

दे दे प्यार दे 2’ के पहले पार्ट में अजय देवगन की पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया था। फिल्म की कहानी में आशीष (अजय देवगन) को अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है, जिसके बाद कई उलझनें और दिक्कतें सामने आती हैं। आशीष, आयशा को अपने परिवार से मिलवाने ले जाता है, और रिश्ते को मंजूरी मिलने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। 

दूसरे पार्ट में अब आयशा आशीष को अपने परिवार से मिलवाने लेकर जाती है, और कहानी नए मोड़ पर आगे बढ़ती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵