back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्यार के लिए बदला धर्म और नाम, जानिए दीपिका कक्कड़ की लाइफ में कैसे आया ये बड़ा बदलाव

टीवी इंडस्ट्री की एक्‍ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शानदार अभिनय और किरदारों के जरिए आज एक अलग पहचान बना ली हैं। आइए आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा दीपिका कक्कड़ आज छोटे पर्दे की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। अपने शानदार अभिनय और दमदार किरदारों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज दीपिका अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी जिंदगी के उस पहलू पर, जहां उन्होंने अपने प्यार शोएब इब्राहिम के लिए न सिर्फ समाज की बंदिशों को तोड़ा, बल्कि धर्म परिवर्तन कर ‘फैजा’ नाम भी अपनाया। 

शोएब के प्यार में दीपिका बनीं फैजा

टीवी जगत के सबसे प्यारे कपल्स में शुमार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। दोनों की शादी शोएब के पैतृक गांव, उत्तर प्रदेश के मौदहा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी, जिसमें गांव के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हालां‍कि खास बात यह है कि इस रिश्ते को अपनाने के लिए दीपिका ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और उनका नया नाम रखा गया ‘फैजा’। शुरुआत में दीपिका ने इस बदलाव को निजी रखा। लेकिन जैसे ही शादी के बाद उनके धर्म परिवर्तन की बात सामने आई, सोशल मीडिया और मीडिया में इसे लेकर खूब चर्चा और विवाद हुआ।

धर्म परिवर्तन पर दीपिका की प्रतिक्रिया

जब दीपिका कक्कड़ के धर्म परिवर्तन की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगीं, तो उन्होंने खुद सामने आकर पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बेबाकी से स्वीकार किया, “हां, यह सच है कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है।” उन्होंने आगे कहा, “क्यों किया और कैसे किया, इस पर मैं कोई चर्चा नहीं करना चाहती, क्योंकि ये मेरा निजी फैसला था। मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं।”

पहली शादी क्यों नहीं टिक पाई? 

दीपिका कक्कड़ की शोएब इब्राहिम से शादी उनकी जिंदगी का दूसरा चैप्टर है। इससे पहले दीपिका की शादी रौनक नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिनसे उनका रिश्ता लव मैरिज था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दीपिका एक एयरहोस्टेस थीं। लेकिन तबीयत खराब रहने के चलते उन्हें अपनी फ्लाइंग जॉब छोड़नी पड़ी और उन्होंने अभिनय को करियर बना लिया। हालांकि, बताया जाता है कि दीपिका के पहले पति काफी पजेसिव स्वभाव के थे। यही कारण रहा कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और शादी टूट गई। इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत के दौरान दीपिका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की बात किसी को नहीं बतायी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कर की सिस्ट सर्जरी सफल हुई, शोएब ने दिया बड़ा अपडेट कहा-दुआओं ने कर दिया कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क । टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका कक्कर की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। कुछ...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...