back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पठान’ बहुत जल्द बन सकती है हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

पठान का जादू दूसरे हफ्ते में लगातार जारी है। इसी के साथ ही पठान बहुत जल्द हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। शाहरुख़ खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म ने अपने रिलीज के 10वें दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में करीब 13. 5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह 10 दिन में पठान’ ने सिर्फ हिंदी वर्जन में 362. 05 करोड़ की कमाई कर ली है।

कमाई में बाहुबली को छोड़ेगी पीछे

पठान  के बॉक्स ऑफिस पर इस शानदार सफर को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बहुत जल्द बाहुबली-2 को भी पीछे छोड़ देगी। बाहुबली-2 के नाम हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा 510 करोड़ के कलेक्शन का रिकॉर्ड है। जिस तेजी से सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई बढ़ रही है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म शनिवार और रविवार तक बाहुबली-2 के आंकड़े के और करीब पहुंच जाएगी।

 केजीएफ-2 को कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को ही पठान,  दंगल के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन 374 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी। रविवार या फिर सोमवार तक यह केजीएफ-2  के भी 427.49 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ देगी। अगर इसी तरह पठान बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही तो अपने दूसरे हफ्ते में बाहुबली-2  के 510.56 करोड़ रुपये के कलेक्शन को आसानी से पार कर जाएगी। दूसरे शुक्रवार को पठान  ने केजीएफ-2  से 15 से 20 प्रतिशत तक बेहतर कमाई की है। ऐसे में पठान फिल्म कलेक्शन के इन सभी रिकार्ड्स को आसानी से तोड़ सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...