back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कियारा और सिद्धार्थ ने सूर्यगढ़ पैलेस में लिए सात फेरे, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। इसी के साथ ही फैन्स के बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को सदा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस जोड़े ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आयोजित समारोह में सात फेरे लिये। इसके साथ ही शादी के बंधन में बंध गए।

kiara sidharth Untitled_design__43_.png

“साजन जी घर आए” गाने पर डांस करते नजर आए सिद्धार्थ

इससे पूर्व दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पूरे जोर शोर के साथ “साजन जी घर आए” गाने पर डांस करते हुए शादी के मंडप में एंट्री की थी। इसके अलावा पैलेस के बाहर उन्हीं की फिल्म “बार बार देखो” के फेमस गाने “काला चश्मा’ को भी बजते सुना गया।

 शाहिद कपूर-जूही चावला भी हुए शादी में शामिल

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ जैसलमेर पहले ही पहुँच चुके थे। इनके अलावा करण जौहर, जूही चावला जैसे सेलिब्रिटीज भी शादी में पहुंचे। जूही चावला ने तो आज अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और कियारा की शादी का ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते हुए फोटो भी शेयर किया।

kiara sidharth Untitled_design__44_.png

दूल्हे को बांधा गया सेहरा

दूल्हे सिद्धार्थ को सेहरा बंधा गया। साथ ही बारातियों को भी साफा बंधा गया। इसके बाद करीब चार बजे पूरे शाही इंतज़ाम के साथ सिद्धार्थ की बारात निकली। बारात की शोभा बढ़ाने के लिए इसमें विंटेज गाड़िया,  ऊंट और घोड़ों का काफिला भी निकला। सूर्यगढ़ की बावड़ी पर शादी का मंडप सजाया गया था। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से परिवार के लोग और उनके खास मित्र जश्न मना रहे हैं।

sidharth kiara Untitled_design__47_.png

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी से पहले दोनों कपल को हल्दी लगाई गई। कपल के हल्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। वीडियो में सूर्यगढ़ पैलेस हल्दी के पीले रंग से सजा नज़र आया था। 6 फरवरी को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था। इस रस्म के लिए पूरे पैलेस को गुलाबी रंग से सजाया गया था। मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में हैं एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपने पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद गहरे शोक में हैं। इस मुश्किल...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...