back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection Day 3: ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में भारी उछाल, इस फिल्‍म को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

सुपरस्‍टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब थिएटर्स में धूम मचा रही है। इसने पहले ही वीकेंड पर ही गर्दा उड़ा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सुपरस्‍टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब थिएटर्स में धूम मचा रही है। इसने पहले ही वीकेंड पर ही गर्दा उड़ा दिया है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। जिसका पता इसकी कमाई से ही लगा रहा है। इस फिल्म ने 10.7 करोड़ से खाता खोला था और तीसरे दिन ओपनिंग डे से 271% की भारी छलांग लगाई है, जिस कारण ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लाइफटाइम कलेक्शन के एकदम करीब पहुंच गई है।

सितारे जमीन पर की इस फिल्‍म से सुपरस्‍टार आमिर खान ने बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद कमबैक किया है। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की तुलना में तीन गुना अधिक कमाई की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रामा फिल्म ने पहले वीकेंड पर करीब 59.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पहले शुक्रवार को इस मूवी ने हिंदी मे 10.6 करोड़ और तमिल-तेलुगू में 0.05 करोड़ की कमाई की। जबकि पहले शनिवार को इस मूवी ने दोगुनी कमाई की थी। हिंदी में 20 करोड़, तो तमिल में 0.15 करोड़ और तेलुगू में 0.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि 88.79% ज्यादा था।

‘सितारे जमीन पर’ ने ‘जाट’ को पछाड़ा

‘सितारे जमीन पर’ ने पहले रविवार को कम से कम 29 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, तीनों भाषाओं में कितनी-कितनी कमाई हुई है, इसका आंकड़ा अभी आना बाकी है। मगर तीनों दिन का मिलाकर देखें तो ये करीब 59.90 करोड़ होता है। और ऐसे में इसने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को 2025 के टॉप 5 वीकेंड से बाहर कर अपनी जगह बना ली है। 

‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में 271% की बढ़त

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने तीसरे दिन 50.70% की ऑक्यूपेंसी (Occupancy) दर्ज की है। और कमाई में पहले दिन से तीसरे दिन करीब 271% की भारी उछाल सामने आई। वहीं, आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने लाइफटाइम 61.36 करोड़ कमाए थे, जिसको भी Sitaare Zameen Par ने तीन दिन में ही पछाड़ दिया है। और वो समय दूर नहीं, जब ये 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵