नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था। एक्टर ने बॉलीवुड में अपने छोटे-छोटे किरदारों से बड़ी पहचान बनाई है। साल 2002 में आई फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से वह फेमस हुए थे। इस फिल्म में Boman Irani का डॉक्टर अस्थाना किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। बोमन ईरानी कॉमेडियन किरदान या विलेन समेत किसी भी किरदार में जान फूंकने का काम करते हैं।
बोमन ईरानी के करियर की शुरुआत
फिल्मों में आने से पहले की बात करें तो एक्टर इससे पहले वेटर और रूम स्टाफ जैसी नौकरी कर चुके हैं। बोमन ईरानी फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं इस तरह से धीरे-धीरे उनका इंटरेस्ट एक्टिंग की तरफ बढ़ता गया। इस तरह से उनकी रुचि थिएटर में बढ़ी और उन्होंने यहां से करियर की शुरुआत की। देखते ही देखते थिएटर से बोमन ईरानी बॉलीवुड स्टार बन गए।
इन फिल्मों से छाए बोमन ईरानी
संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में डॉक्टर अस्थान के किरदार के लिए बोमन ईरानी को बेस्ट कॉमेडियन फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में बोमन ईरानी का वायरस किरदार भी बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में वह बड़े-बड़े स्टार आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ नजर आए। इसके अलावा वह ‘संजु’ और ‘जॉली LLB’ में भी दिखें।
बोमन इरानी की पर्सनल लाइफ
बोमन ईरानी को पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में जेनोबिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए जिनका नाम दानेश और कयोज ईरानी है।
बोमन ईरानी की पढ़ाई लिखाई
बोमन ईरानी को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। एक्टर के पास जगुआर एक्सएफ, मर्सिडीज E280 जैसी लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन है। बोमन ईरानी की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के ‘मीठीबाई कॉलेज’ से ग्रेजुएशन किया है।





