back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आखिर कौन हैं Manisha Rani? कैसे हुई Bigg Boss OTT 2 में एंट्री

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रही हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हर कोई बिग बॉस का स्टार बनना चाहता है, लेकिन यह हर किसी बस की बात नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रही हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हर कोई बिग बॉस का स्टार बनना चाहता है, लेकिन यह हर किसी बस की बात नहीं है। मनीषा ने बताया कि टेलीविजन में भाग लेने के लिए एक विशेष प्रतिभा की आवश्यकता होती है। जोकि मनीषा के अंदर भरी हुई है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के लिए एक ऑडिशन वीडियो बनाया और सही पते पर भेज दिया है।

मनीषा ने पहले ही टेस्ट में निर्माताओं को अपनी असली प्रतिभा दिखा दी थीं। बिग बॉस ओटीटी 2 की रिलीज से पहले देश भर से ऑडिशन लोगों ने भेजे थे। ऐसे में बिहार की मनीषा ने भी ऐसा ही किया और उन्होंने वीडियो बनाकर लोगों भेज दिया। उसके बाद लोगों वो सेलेक्ट हो गई। इस समय बिहार की मनीषा रानी हर लोगों के जुबान पर छाई हुई है। दर्शकों के द्वारा मनीषा को काफी पसंद किया गया।

इस तरह मनीषा रानी ने अपने ऑडिशन में अपना परिचय दिया

मनीषा ने अपने टीज़र वीडियो में कहा, “हैलो नमस्ते प्रणाम बिग बॉस और बिग बॉस की आंख।” हम हैं मनीषा रानी। हमारी कहानी बहुत बढ़िया है। हम बिहार के एक छोटे से शहर की खूबसूरती हैं जहां अच्छे-अच्छे लोगों को पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। अगर कोई सोचता है कि हम पूरी तरह से बेवकूफ हैं, तो हम उन्हें अपना आकर्षण दिखाते हैं और लड़के मेरे पैर चाटते रहते हैं। देखिए हम हैं एक दम दमदार। यदि आप मुझे अपना महान मुखिया चुनते हैं, तो आपका अध्याय धर्म होगा। अगर मैं डांस ड्रामा कॉमेडी नहीं कर रही हूं तो मैं आराम नहीं कर सकती हूं। हां दरअसल हम अपने आप के बड़े प्रशंसक हैं। हमारे पास टैटू भी हैं। मुझे खुद से प्यार है।

मनीषा को बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया जा रहा है

बता दें कि मनीषा को बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया जा रहा है और वो अपने कॉमेडी के साथ ही लोगों का काफी मनोरंजन करते नजर आ रही हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के लोग कायल होते जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...