नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विवेक ओबेरॉय करोड़ रुपए की ठगी के शिकार हुए हैं। एक्टर के पूर्व बिजनेस पार्टनर पर ठगी का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके साथ एक करोड़ 55 लाख 72 हजार 814 रुपए की ठगी की गई है। एक्टर के अनुसार विवेक की फर्म ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एलएलपी ने सीए देवेन बाफना को आनंदिता एंटरटेनमेंट एलएलपी के पार्टनर-संजय साहा, नंदिता साहा, राधिका नंदा और अन्य पर जुलाई में शिकायत दर्ज कराई थी। एक्टर ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मुनाफे का वादा कर उनसे एक इवेंट मैनेजमेंट और फिल्म प्रोडक्शन फर्म में पैसे इंवेस्ट कराए थे। आरोपी ने बाद में कथित तौर पर पैसे का इस्तेमाल गलत फायदे के लिए किया।
विवेक की संजय से मुलाकात कैसे हुई
विवेक ओबेरॉय के चार्टर अकाउंटेंट देवेन बाफना ने पुलिस को बताया है कि विवेक की कंपनी ऑर्गेनिक एलएलपी 2017 में शुरू हुई थी। कंपनी ऑर्गेनिक का उत्पादन करना उसको खरीदती-बेचती थी। व्यापार में फायदा नहीं नजर आया तो विवेक इसे बंद करने जा रहे थे। एक्टर ने 2020 में फिल्म उद्योग में व्यवसाय करने के लिए साहा के साथ पार्टनरशिप की। दोनों की फाइव स्टार होटल में मीटिंग हुई थी। फिर संजय साहा की आनंदिता एंटरटेनमेंट LLP के जरिए फिल्म बनाने का फैसला लिया गया था।
विवेक ने 95.72 लाख का निवेश किया
बफाना के बयान के अनुसार विवेक ने संजय साहा की कंपनी में 2020 से 2021 के बीच अलग-अलग समय पर 95,72,814 रुपए निवेश किए। साहा की कंपनी ने मार्च 2021 में नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ मिलकर फिल्म बनाने का प्लान बनाया। तब विवेक और साहा मौजूद थे। विवेक ने इसके बाद अपनी कंपनी के जरिए नवाजुद्दीन को 51 लाख रुपए दिए। लेखक और निर्देशक को भी पैसे दिए। फिल्म बनाने के बाद उसे OTT पर रिलीज करने को विवेक और संजय में बातचीत चल रही थी की यह पता चला कि संजय ने आनंदिता एंटरटेनमेंट LLP से कुछ पैसे खुद के निजी काम के लिए निकाले हैं।
विवेक के पैसे भी अपने अकाउंट में मंगवाने का आरोप
जब विवेक ने संजय को लेकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी संजय ने OTT प्लेटफॉर्म को बताया कि नवाजुद्दीन के साथ जो फिल्म बनाई है, वो आनंदिता एंटरटेनमेंट LLP से नहीं, बल्कि आनंदिता स्टूडियोज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बनाई गई है। जब विवेक कभी कार्यक्रम में जाते थे तो उन्हें उसके पैसे मिलते थे, जिसे आरोपी निजी अकाउंट में मंगवाता था। ओबरॉय के CA ने पूछताछ और जांच की तो पता चला की इसका 60 लाख होता था, जिसे आरोपी ने अपने अकाउंट में मंगवाए थे।
नवाजुद्दीन ने वापस किए पैसे
विवेक को जब पता चला की आरोपी उनसे धोखाधड़ी कर रहा है, तब विवेक ने इसकी जानकारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दी। इसके बाद नवाजुद्दीन ने विवेक को उनके 51 लाख वापस किए। मामले में आरोपी ने विवेक ओबरॉय से एक करोड़ 55 लाख 72 हजार 814 रुपए की ठगी की। विवेक के CA की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके साथियों पर MIDC पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी।
संजय पर कई मामले दर्ज
DCP जोन 10 दत्ता नालावाड़े का कहना है कि आरोपी ने कई तरह के वादे कर शिकायतकर्ता को फंसाया। करोड़ों रुपए का गबन किया। इससे हमने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





