back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

No Entry की सीक्वल में सलमान खान-अनिल कपूर को रिप्लेस करेंगे वरुण धवन-अर्जुन कपूर

वरुण धवन,अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ फिल्म 'नो एंट्री 2' के लीड रोल में आएंगे नजर इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ साल 2005 में सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को काफी ज्यादा प्यार मिला था। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन जैसे अभिनेताओं के साथ-साथ बिपाशा बसु, लारा दत्ता और सेलिना जेटली जैसे कलाकारों ने काम किया था। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल भी जल्द बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर प्रोडक्शन ही फिल्म ‘एंट्री 2’ बनाएगा। इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी खुलासा हो गया है।

फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नजर आएंगे ये बड़े सितारें

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म नो एंट्री’ की सीक्वल के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को चुना गया है और तीनो अभिनेताओं ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। वहीं इस फिल्म का लेखन और डायरेक्शन इस बार भी अनीस बज़्मी ही कर रहे हैं। बोनी कपूर और अनीस बज़्मी पिछले 6 महीनों में कई बार स्टारकास्ट से मिल चुके है। आप को बता दे कहा जा रहा है कि फिल्म को फ्लोर पर जाने में कुछ समय लगेगा।

इस साल सिनेमा घरो में दस्तक देगी यह फिल्म

फिल्म ‘नो एंट्री’ सीक्वल की शूटिंग दिसंबर 2024 में शुरू करने की बात की जा रही है। और 2025 में इसके रिलीज होने की पूरी योजना बना ली गई है। आप को बता दे की पूरे 20 साल बाद नो एंट्री 2 रिलीज होने वाली है। ऐसे में दर्शको का वहीं प्यार पाने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ेगी।आप को बता दे की अभी तक अभिनेत्रियों का चयन नहीं हुआ हैं जैसे ही उनका चयन होगा। उसके बाद ही फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵