back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा और जद हदीद के किस को यूजर्स ने बताया लव जिहाद, देवोलीना ने दिया करारा जवाब

बिग बॉस ओटीटी 2 आकांक्षा पुरी और जद हदीद के फ्रेंच के कारण चर्चा में बना हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लव जिहाद बताया है। इसको लेकर देवोलीना भट्टाचार्य ने नेटिजन्स को करारा जवाब दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। इस समय शो आकांक्षा पुरी और जद हदीद के फ्रेंच के कारण चर्चा में बना हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लव जिहाद बताया है। इसको लेकर देवोलीना भट्टाचार्य ने नेटिजन्स को करारा जवाब दिया है।

आकांक्षा और जद हदीद के फ्रेंच किस को लेकर यूजर्स ने लिखा लव जिहाद

घर के कैप्टन बने अवीनाश के पास एक टॉस्क था, जिसमें कैप्टन ने आकांक्षा और जद हदीद को फ्रेंच किस करने को कहा। इस दोनों ने एक दूसरे को बाहों में भरते हुए 30 सेकेंड तक चुबंन किया और उनके किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स नाराज हो गए। एक यूजर्स ने लिखा है कि इसके बाद बॉलीवुड का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही इसको लेकर स्पॉन्सरशिप बंद हो जाएगा। जिसके बाद इस शो को बंद कर दिया जाना चाहिए। दूसरे यूजर्स ने लिखा है कि सलमान भाई का “बिग बॉस ओटीटी 2” अब देशभर में हर मोबाइल फोन और किशोर के लिए उपलब्ध है। पहले तो जद हदीद ने आकांक्षा पुरी को अपने साथ रहने को बोला। जब ये नहीं हुआ तो दूसरी बार में उन्होंने कैमरे के सामने 30 सेकेंड तक किस किया।

देवोलीना ने लिखा कि हर बेकार चीज़ को “लव जिहाद” से जोड़ना गलता है
यूजर के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस सदस्य देवोलीना भट्टाचार्य ने करारा जवाब दिया है। देवोलीना ने लिखा कि हर बेकार चीज़ को “लव जिहाद” से जोड़ने की कोशिश करना व्यर्थ है। यह एक रियलिटी शो है। बस इतना ही। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो गलत काम बिग बॉस या टीवी के द्वारा नहीं, बल्कि घर के सदस्यों द्वारा निर्धारित किया गया था। वे दोनों वयस्क थे और ठीक-ठीक जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं।

देवोलीना ने कहा आकांक्षा इसे आसानी से टाल सकती थी

देवोलीना ने आगे लिखा कि हालांकि मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। आप यह कहकर इसे सही नहीं ठहरा सकते कि हम एक एक्टर हैं। जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि यह बिना स्क्रिप्ट वाला रियलिटी शो है। आकांक्षा को इसमे कोई रोल प्ले करने को नहीं कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह कोई एलिमिनेशन टास्क नहीं था। इसे वो आसानी से टाल सकती थी।

देवोलीना ने कहा था ‘क्या बकवास है यार, हद होती है।’ ओटीटी ही तो कुछ भी करोगे

जब वीडियो वायरल हुआ था तो देवोलीना ने कहा था ‘क्या बकवास है यार, हद होती है।’ ओटीटी ही तो कुछ भी करोगे। अगर आप इस घटिया हरकत को ओटीटी सीरीज से करेंगे तो इसकी सीमा नहीं हो सकती हैं। हालांकि अभी यह देखना बाकी है कि वीकेंड वार में सलमान खान इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵