नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार तलाक की खबरों ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले ईशा देओल फिर नताशा स्टेनकोविक और अब एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी पेश कर दी हैं।
4 महीना पहले तलाक की थी अर्जी
उर्मिला मातोंडकर ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने तलाक की अर्जी 4 महीने पहले दे दी थी। यह भी पता चला कि उर्मिला लंबे समय से पति के साथ नहीं रह रही हैं। हालांकि अब तक इस खबर पर उर्मिल मातोंडकर और उनके पति मोहसिन अख्तर मीर के तरफ से आधिकारिक पुष्टि या किसी प्रकार का बयान जारी नहीं हुआ है।
Urmila Matondakar की 2016 में हुई थी शादी
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर पहली बार फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में मिले थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे वह प्यार में बदल गई। कपल ने 8 साल पहले 2016 में शादी की थी। हालांकि यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी क्योंकि उन्होंने शादी में किसी को इनवाइट नहीं किया था। शादी के कुछ दिन बाद उर्मिला मातोंडकर ने फोटो शेयर करके अपनी शादी का ऐलान किया।
उर्मिला मातोंडकर का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हालांकि वह कई सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। साल 2014 में वह एक मराठी फिल्म अजूबा में नजर आई थीं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार वो बहुत जल्दी ही OTT से कमबैक करने वाली हैं। और एक बार फिर अपने अभिनय का जादू लोगों पर चलने वाली है।





