नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2018 में आई फिल्म तुम्बाड दोबारा रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म में सोहम शाह द्वारा निभाए गए विनायक राव के किरदार के साथ साथ हस्तर के किरदार को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि जब फिल्म साल 2008 में रिलीज़ हुई थी तब पर्दे पर सिर्फ 13 करोड़ में ही सिमट गयी थी पर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप इस फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और अब तक फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
10 दिनों में तुम्बाड का कलेक्शन
2018 में असफल साबित हुई फिल्म तुम्बाड 6 साल बाद दोबारा रिलीज होकर अपनी सफलता का झंडा गाड़ रही है। आपको बता दें फिल्म को रिलीज़ हुए मात्र 10 दिन ही हुए है और अब तक 20 करोड़ रुपये के आकड़े सामने आए है।
वहीं यहां आपको ये भी बता दें कि एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस को देखते हुए तुम्बाड की सीक्वल बनाने की भी बात कही है। जिसे सुनकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है। लोग अभी से ये सोचने लगे है कि ‘हस्तर’ और ‘दादी’ के अलावा अब कौन सा डरावना किरदार देखने को मिलेगा।
इतनी करोड़ में बनीं थी फिल्म
साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई फिल्म तुम्बाड को बनाने में 15 करोड़ रूपए लगे थे और फिल्म मात्र 12 करोड़ रूपए कमाकर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी लेकिन फिल्म का दोबारा रिलीज़ होना मेकर्स को प्रॉफिट दे रहा है।
फिल्म के कलेक्शन पर सोहम शाह ने कहा था कि जब 2018 में फिल्म असफल हो गई थी तब मेरा दिल टूट गया था पर अब जब दोबारा ये फिल्म पर्दे पर अपना दमखम दिखा रही है तो मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। एक्टर ने ये भी कहा कि फिल्म तुम्बाड को दर्शकों का वो प्यार मिल रहा है जो वो डिजर्व करती है।
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –




