नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का घर खुशियों से भरा है। आमिर की लाडली बेटी आइरा (Ira Khan) 3 जनवरी (बुधवार) को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी करेंगी। नुपुर मशहूर फिटनेस ट्रेनर हैं। वह कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं। आमिर के घर में शादी के माहौल का वीडियो सामने आया है। इस शाही शादी का आयोजन बांद्रा के ताज लैंड एंड होटल में हुआ है। शादी पारंपरिक महाराष्ट्रियन अंदाज में की जाएगी। शादी बाद 6 से 10 जनवरी तक दिल्ली और जयपुर में रिसेप्शन पार्टी होगी। आमिर ने खुद बेटी की शादी में बी-टाउन कलाकारों को आमंत्रित किया है। एक्टर ने अपना लुक भी बदला है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह छोटे बालों में नजर आ रहे हैं।
आज हल्दी सेरेमनी
आइरा और नुपुर की आज हल्दी सेरेमनी है। इस दौरान आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता अलग अंदाज में दिखीं। दोनों ने नव्वारी साड़ी पहन रखी थी। किरण ने बालों में गजरा भी लगाया था। दोनों शगुन लेकर दामाद नुपुर शिखारे के घर पहुंचीं।
नवंबर 2022 में की थी गुपचुप सगाई
कई दिनों से आइरा और नुपर की शादी की चर्चा चल रही थी। नवंबर 2022 में आइरा और नुपुर ने गुपचुप तरीके से सगाई कर सबको चौंका दिया था। अब बेटी की शादी के लिए आमिर का घर अच्छे से सजाया गया है। उनका घर रोशनी से जगमगा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्स वाइफ रीना दत्ता का घर भी सजा
आमिर घर के अलावा उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता के घर पर भी आइरा की शादी की तैयारियां चल रही हैं। रीना ने भी अपने घर को पिंक और व्हाइट लाइटों से रोशन किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




