back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aamir Khan Son Junaid: आमिर खान को बेटे जुनैद से लगता है डर, बोले-मुझे डांटता है

Aamir Khan: आमिर खान फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले आमिर ने बेटी की शादी की तारीख का ऐलान किया है। वह अपकमिंग फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर भी चर्चा में बने हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आमिर खान फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले आमिर ने बेटी की शादी की तारीख का ऐलान किया है। वह अपकमिंग फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर भी चर्चा में बने हैं। हाल में एक्टर ने इंटरव्यू में बेटे जुनैद के बारे में बातें की। आमिर ने बताया कि वह जुनैद से डरते हैं। जुनैद उनके लिए सबसे बड़े क्रिटिक हैं। वह आमिर को डांट लगाते हैं। बेटा जल्दी किसी से घुलता-मिलता नहीं है। इससे वह और रीना काफी परेशान रहते थे।

फिल्म प्रीतम प्यारे से प्रोड्यूसर के रूप में डेब्यू

आमिर अपने बेटे जुनैद को फिल्मों में लांच कर रहे हैं। जुनैद जल्द फिल्म प्रीतम प्यारे से प्रोड्यूसर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें आमिर भी कैमियो रोल में दिखेंगे। आमिर ने बेटे जुनैद के बारे में खुलासा किया है कि उनके पास अपनी कार नहीं है। आमिर के मुताबिक जुनैद पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सवारी करते हैं।

फ्लाइट से ज्यादा ट्रेन में सफर करने में आता है मजा

एक्टर ने बताया कि उनके बेटे के पास कार नहीं है। वह सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। बेटे जुनैद को स्कूली छात्र बताया, जो सब कुछ जानता है और हमेशा कक्षा में टॉप करता है। लेकिन, अलग-थलग रहता है। शायद कभी लोगों से बात करता है। यह भी बताया कि जुनैद को फ्लाइट में सफर करने से ज्यादा ट्रेन में सफर करने में मजा आता है।

आमिर नहीं खरीदने देते कार

आमिर का कहना है कि बेटे जुनैद थोड़े अलग किस्म के हैं। उनका जिंदगी जीने का ढंग बदला नहीं है। जुनैद के पास कार नहीं है और वह पापा आमिर को अपने लिए कार तक नहीं खरीदने देते।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का जादू ऐसे चलाया है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...