back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranbir और Alia में होती है जोरदार लड़ाई, Kareena Kapoor ने एक और बच्चा पैदा करने का दिया सुझाव

Koffee with Karan Show: फेमस टीवी शो कॉफी विद करण के हर एपिसोड को तड़कता-भड़कता बनाने में करण जौहर कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके गेस्ट भी जवाबों से शो में स्पाइस जोड़ देते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फेमस टीवी शो कॉफी विद करण के हर एपिसोड को तड़कता-भड़कता बनाने में करण जौहर कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके गेस्ट भी जवाबों से शो में स्पाइस जोड़ देते हैं। अब ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन का एक और एपिसोड दिखाया जाना है। इसमें करण के विवादित सवालों का जवाब देती उनकी फेवरेट आलिया भट्ट और करीना कपूर नजर आएंगी। दोनों एक्ट्रेस एक साथ शो में मजेदार राज खोलने को तैयार हैं। हाल में शो का प्रोमो सामने आया है।

आलिया के खुलासे

‘कॉफी विद करण 8’ के अगले एपिसोड में आलिया ने पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके और पति रणबीर कपूर में तकरार भी होती है। रणबीर और उनकी लड़ाई बेटी राहा को लेकर होती है। लड़ाई काफी जोरदार होती है। यह बात जैसे ही आलिया ने बताई करीना ने उन्हें सुझाव दिया। करीना ने बताया कि वह ऐसा क्या करें कि उनकी और रणबीर की लड़ाई नहीं हो।

इस बात पर होती है लड़ाई

आलिया ने वो और उनके पति रणबीर को जैसे ही थोड़ा समय मिलता है तो वो बेटी के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। इसी बीच दोनों में झगड़ा होता है। बहस छिड़ जाती है कि किसने राहा के साथ कितना समय बिताया? कम और ज्यादा वक्त बिताने को लेकर दोनों लड़ते हैं।

करीना बोलीं- यही एक मौका है एक और बच्चा पैदा करने का

आलिया ने कहा-कभी-कभी हम राहा के लिए घर पर लड़ते हैं। ऐसा होता है, जैसे अब वह तुम्हारे पास ज्यादा वक्त से है, अब मुझे दे दो। इस लड़ाई को खत्म करने के लिए करीना कपूर खान ने कहा-यही एक मौका है, एक और बच्चा पैदा करने का। इशारे को समझो। ऐसा करने से तुम्हारी गोद में एक और उसकी गोद में एक बच्चा होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...