back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर मचाया धमाल, बना दिया ये शानदार रिकाॅर्ड

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल बाॅक्स आफिस पर किंग खान का जलवा बरकरार है। 13वें दिन फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | बीते साल रिलीज़ हुई शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी ने भी सफलता का नया मुकाम हासिल कर लिया है। पठान और जवान के बाद डंकी भी 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सालार से हुई, माना जा रहा है कि इसी की वजह से फिल्म की कमाई धीमी पड़ी।

रिलीज़ के 13वें दिन पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

डंकी ने ओपनिंग डे में 29 करोड़ का कारोबार किया था। रिलीज़ के पहले हफ्ते ही फिल्म ने 160 करोड़ का बिजनेस किया, हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी पड़ी और रिलीज़ के 13वें दिन फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई।

फिल्म में इस हफ्ते कमाई में हुआ उतार-चढ़ाव

दूसरे हफ्ते के दौरान भी फिल्म की कमाई में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिला था। डंकी ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शनिवार को 7 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे रविवार को 11.5 करोड़ और सेकंड मंडे को 9.05 करोड़ का कलेक्शन किया।

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार

डंकी ने 200 करोड़ का कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ से ज्यादा का है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म पठान ने 1050 करोड़ और जवान ने 1160 करोड़ रुपये की वर्ल्ड वाइड कमाई की थी।

डंकी एक शानदार काॅमेडी फिल्म बताई जा रही है। जिसको राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म ने शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी ने शानदार तरीके से भूमिका निभाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...