नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क। सरबजीत जैसी एतिहासिक फिल्म में काम करने के बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा अब पूरी तरफा से देश भक्ति के रंग में रंग गए है। अभिनेता ने अब तक कई फिल्में इंडस्टी को दी है और अब डायरेक्शन डेब्यू के जरिए एक अलग नाम पहचान बनाने निकले है। एक्टर ने फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। जिसकी चर्चा कई दिनों से हो रही है वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का टीजर काफी पहले ही जारी कर दिया गया है जिसकी जानकारी खुद रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम से दी थी। इस फिल्म के टीजर ने सब को हैरान कर दिया था। टीजर में अभिनेता की काफी दमदार एक्टिंग भी दिखाई जा रही है। जो दर्सको को काफी पसंद आ रही है।वहीं अब फिल्म यह फिल्म 22 मार्च, 2023 को रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी और किरदार
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है।यह एक क्रांतिकारी, समाजसुधारक और राजनेता थे। इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं। और इस फिल्म की कहानी एक जेल और स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही है। जिसमें रणदीप हुड्डा कभी जेल में नजर आ रहे तो कभी भाषण देते हुए नेता। वहीं फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा ‘श्री सावरकर की आजादी के लिए कदम बढ़ाने का समय आ गया है’। यह यात्रा काफी कठिन रही लेकिन एक अभिनेता के रूप के बाद एक निर्देशक बनने का सफर काफी अच्छा रहा। अब ऐसा समय आ गया है की देश के लोगों को वीर सावरकर के बलिदान का पता चले।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





