back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल से मशहूर हुए राम कपूर, ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर हुए चर्चित

राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को जलंधर, पंजाब में हुआ था। आज एक्टर राम कपूर आपना 51वां बर्थडे मना रहे है। राम कपूर जो टैलेंटेड तो है ही साथ ही साथ काफी वर्सटाइल भी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड और शोबिज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्स है जिन्होंने अपने खूब तारिफे बटोरी है। ऐसे ही कुछ एक्टर्स में से है राम कपूर जो टैलेंटेड तो हा ही साथ ही साथ काफी वर्सटाइल भी है। राम कपूर 2 दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे है। राम कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन से भी उनके फैंस को हैरानी है। आज एक्टर राम कपूर आपना 51वां बर्थडे मना रहे है तो चलिए एक्टर के बर्थडे पर उनके करियर से लेकर ट्रांसफॉर्मेशन तक का सफर जानेंगे। 

राम का निजी जीवन

राम कपूर का जन्म 1 सितमबर 1973 को जलंधर, पंजाब में हुआ था। राम ने स्कॉटिश हाई स्कूल, मुबंई और कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल, तमिलनाडु से अपनी स्कूलिंग शिक्षा पूरी की है। उन्होंने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से स्नातक की डिग्री पूरी हासिल की है। राम के पिता अनिल कपूर एक एडवर्टांइजिंग और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव है। उनकी माता रिता कपूर एक हाऊसवाइस है। राम की एक छोटा बहन भी है जिनका नाम अरुणा कपूर है। 

बता दे कि राम ने गौतमी कपूर से शादी की है और उनके दो बच्चे भी है। उनका बेटी का नाम सिया कपूर और बेटे का नाम अक्स कपूर है। 

राम की ट्रांसफॉर्मेशन जर्ना किसी इंस्पिरेशनल स्टोरी से कम नहीं

टीवी से लेकर फिल्मों में राम ने खूब वाहवाही बटोरी है। वहीं राम कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन जर्ना किसी इंस्पिरेशनल स्टोरी से कम नहीं है। आपको जानकर शायद हैरानी हो सकती है कि राम का वजन 135 किलोग्राम था। लेकिन 2019 में, राम ने अपना नया वर्जन पेश किया जिसने सभी को चौंका दिया। आपको बता दें कि राम ने 20 किलोग्राम वजन कम किया था। जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में रहे थे।  

राम कपूर का करियर 

राम कपूर ने टीवी पर बहुत से रोल प्ले किए है। राम कपूर ने बड़े अच्छे लगते हैं से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है। लोग आज भी उनको टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से जानते हैं। इस सीरियल से राम घर-घर में छा गए थे। सीरिल में राम में काफी दमदार एक्टिंग की थी। 

राम ने टीवी सीरियल न्याय से टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया जिसके बाद उन्होंने वे घर एक मंदिर, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, दिल की बात दिल ही जाने, कसौटी जिंदगी की, कसम से, बड़े अच्छे लगते है जैसे टीवी सीरियल में अपना अभिनय दिखाते हुए नजर आए। 

टीवी के साथ-साथ राम ने कई बॉलिवुड फिल्मों में काम किया है । राम ने मेरे डैड की मारुती, हमशक्ल, कुछ-कुछ लोचा हे, बार-बार देखो, स्टूडिंट आफ द ईयर, एक मै और एक तू, थप्पड़, एक विलेन रिटर्न्स और लव यात्री जैसे फेमस मूवी में काम किया है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵