back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pulkit-Kriti Engagement : कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की हो गई सगाई, रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, खूबसूरत कपल पुलकित सम्राट व कृति खरबंदा ने आखिरकार सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर पुलकित- कृति के सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के यह खूबसूरत कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक दूसरे को करीबन 4 सालों से डेट कर रहे हैं, इन दोनों कपलों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रोका सेरेमनी की है। रोका सेरेमनी के बाद से सोशल मीडिया पर कृति और पुलकित के सगाई की तस्वीर उनके परिवार और दोस्तों के एक फ्रेम में दिखाई दे रही है, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों कपल्स के चाहने वालों के लिए यह काफी खुश वह हैरान कर देने वाली खबर है। जैसे ही सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा किया गया वैसे ही दोनों के चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन में बधाई का तांता लगा दिया।

पुलकित-कृति अंगूठी फ्लॉन्ट करते आए नजर – पुलकित और कृति अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं, सोशल मीडिया पर कृति और पुलकित की रोका सेरेमनी की तस्वीर सामने आ गई हैं। रिया लूथरा नाम के इंस्टाग्राम पेज से इन दोनों कपल्स की फोटोज सबसे पहले शेयर की गई हैं। फोटोसेशन के दौरान दोनों कपल अपनी अंगूठी फ्लांट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है, कि इस अकाउंट से अब ये तस्वीरें डिलीट कर दी गई है।

दोनों कपल्स ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया – बॉलिवुड इंडस्ट्री में ये दोनो कलाकार अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। पुलकित और कृति कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इनके द्वारा साथ की गई फिल्मों में से ‘ वीरे की वेडिंग ‘ और पागलपंती सहित कई और फिल्मों में एक साथ किया है। इन दोनों कपल्स के प्यार की शुरुवात फिल्म के सेट से हुई।

तलाकशुदा हैं, पुलकित सम्राट – जी हां आपने सही सुना पुलकित सम्राट की पहली शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन स्वेता रोहिरा से हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और इन दोनों कपल के बीच तलाक हो गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...