back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Alia Bhatt और Ranbir के सीक्रेट न्यू ईयर सेलिब्रेशन की Photos आईं सामने, कमेंट्स में आया ‘एनिमल’ का फेमस शब्द

Alia Bhatt and Ranbir : कई सेलेब्स ने न्यू ईयर सेलिसेलिब्रेशन विदेश में किया । इस सूची में 'एनिमल' स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है।

नई दिल्ली, रफ्तार। तमाम सेलेब्स ने नए साल का स्वागत विदेश में किया। इस सूची में ‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो चुका है। कपल अपनी बेटी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक सीक्रेट जगह पर पहुंचा था। अब आलिया ने उसकी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने मिरर सेल्फी की सीरीज पोस्ट की है। इसमें उनका क्यूटऔर स्टाइलिश अंदाज दिख रहा। तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने खूब कमेंट किए हैं। इनमें से कुछ कॉमन और जबर्दस्त कमेंट हैं। हाल में रिलीज हुई रणबीर की फिल्म एनिमल में इस्तेमाल भाभी 2 शब्द वायरल है। आलिया के कमेंट में लोगों ने इस शब्द का इस्तेमाल किया है।

दूसरी बार फैंस को दिखा रही राहा की झलक

वेकेशन से वापस लौटते समय रणवीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो भी सामने आया था। उसमें कपल के साथ बेटी राहा की झलक दिख रही थी। वीडियो में दिखा कि रणबीर-आलिया प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। रणबीर ने बेटी को एक हाथ में पकड़ रखा था और प्यारी-सी राहा पिंक कलर की हुडी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पहली बार क्रिसमस पर दिखाया था बेटी का चेहरा

आलिया और रणबीर ने पिछले साल यानी 25 दिसंबर 2023 को पहली बार लाडली बेटी राहा का चेहरा सबको दिखाया था। कुणाल कपूर के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए जाते समय राहा की झलक दिखाई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...