back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ की शादी

फैशन डिजाइनर नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.

नई दिल्ली, एजेंसी। फैशन डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर के दी है.

मसाबा ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और सत्यदीप की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि शादी उसी सुबह हुई थी. इसके बाद से फैन्स के बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है. रिया कपूर, अथिया शेट्टी, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना और दीया मिर्जा सहित कई लोगों ने मसाबा गुप्ता को बधाई दी है.

मसाबा ने बर्फी गुलाबी और गोल्डन लहंगा पहना हुआ है, जिसमें सोने के आभूषण हैं. सत्यदीप ने हल्के रंग का कुर्ता पहना है. दूसरी तस्वीर एक क्लोज-अप है जहां दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं. तस्वीरों को कैप्शन देते हुए मसाबा ने लिखा, मेरे शांति से भरे समंदर से मैंने आज सुबह शादी कर ली. हमारी आने वाली ढेरों जिंदगियों में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए शुक्रिया. ये जबरदस्त होने वाला है.”

शो के दौरान हुआ दोनों को प्यार

मसाबा गुप्ता को नेटफ्लिक्स की पॉपुलर और उनके नाम की सीरीज ”मसाबा मसाबा” में देखा गया था. इस शो में सत्यदीप ने उनके पति का किरदार निभाया था. शो के सेट्स पर दोनों की मुलाकात हुई थी. कुछ दिन बाद वो मुलाकात प्यार में बदल गई. मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा से पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी, जिनका 2019 में तलाक हो गया था.

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵