back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां और पत्नी के बीच पीसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलीशान आशियाना छोड़ होटल में रहने को मजबूर

नवाजुद्दीन के घरेलू विवाद हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जब तक उनके घर का झगड़ा सुलझ नहीं जाता, वह तब तक होटल में ही रहेंगे ।

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां और पत्नी के बीच का झगड़ा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया और उनकी मां मेहरुन्निसा के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी को लेकर अनबन चल रही है। नवाजुद्दीन की मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी जैनब उर्फ आलिया के खिलाफ जबरन घर में घुसने की शिकायत दर्ज कराई है। मेहरुन्निसा के मुताबिक आलिया नवाज की पत्नी नहीं हैं जबकि आलिया ने नवाज और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

मां और पत्नी का झगड़े से परेशान नवाजुद्दीन

ताजा जानकारी के मुताबिक अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के चलते नवाजुद्दीन अपना आलीशान घर छोड़कर एक होटल में रहने चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार नवाजुद्दीन के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वह तब तक होटल में रहेंगे, जब तक उनके वकील घर पर कानूनी समस्या का समाधान नहीं कर देते।

आलीशान बंगला छोड़ होटल में रहने को मजबूर

नवाजुद्दीन ने अंधेरी के यारी रोड पर अपना आलीशान बंगला बनाया है। उन्होंने इस बंगले का नाम अपने पिता के नाम पर रखा है। इस आलीशान घर में छह बेडरूम, दो बड़े हॉल और दो लॉन हैं।इस बीच नवाजुद्दीन की मां ने आलिया पर कई आरोप लगाए हैं। इनमें एक गंभीर आरोप यह भी है कि वह नवाज की पत्नी नहीं हैं। उधर, आलिया ने कानूनी आधार पर नवाज और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके बाद मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने नवाज को उनकी पत्नी आलिया द्वारा दायर शिकायत के आधार पर नोटिस जारी किया है।

2010 में हुई थी नवाजुद्दीन और जैनब की शादी

नवाजुद्दीन और जैनब उर्फ आलिया की शादी साल 2010 में हुई थी। जैनब नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। दो साल पहले खुलासा हुआ था कि दोनों लड़ रहे हैं। दोनों के तलाक के चर्चे भी थे साथ ही दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे। नवाजुद्दीन की पहली शादी शीबा से हुई थी। नवाजुद्दीन ने शीबा से शादी की, जिसे उनकी मां ने चुना था। वह उत्तराखंड की रहने वाली थीं। नवाजुद्दीन भी शीबा को पसंद करते थे लेकिन शीबा के भाई उनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करते रहे। इस वजह से शीबा और नवाजुद्दीन का तलाक हो गया। इसके बाद नवाजुद्दीन ने अंजलि से दूसरी शादी कर ली। उसने शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया था। शादी के समय उसका नाम बदलकर जैनब रख दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने ये नाम भी बदलकर आलिया रख लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵