नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर से ही उनके भाई लव सिन्हा का कई बयान सामने आया था। वहीं, सोनाक्षी ने 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। हालांकि इस शादी में भी लव सिन्हा दूर दूर तक नजर नहीं आए ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा था कि उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। वहीं अब लव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात को और भी गहरा कर दिया है।
लव सिन्हा ने हटाई सोनाक्षी की फोटो
लव सिन्हा ने अपने माता-पिता के लिए एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम को एनिवर्सरी विश करने के लिए फॅमिली फोटो शेयर करके कैप्शन लिखा है। लेकिन इस फॅमिली फोटो में सोनाक्षी सिन्हा गायब हैं। अब यूजर्स ने अनुमान लगा रहे है कि भाई बहन के बीच में शादी की वजह से दरार आ गई है। फोटो शेयर करते हुए लव ने लिखा,’ मेरे अमेजिंग माता-पिता को एनिवर्सरी की बहुत सारी शुभकामनाएं। हमे आपके बच्चे होने पर गर्व है। आपके साथ बिताए गए हर पल के लिएआभारी हूं।’
शादी में नहीं हुए थे शामिल
23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की। शादी के समय से ही ऐसी खबरें आ रही थी की उनके भाई लव इस शादी के खिलाफ हैं। वही, शादी में भी उन्हें नहीं देखा गया था जबकि दूसरे भाई कुश ने कहा था कि वह शादी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें लाइमलाइट पसंद नहीं इसलिए वो मीडिया में नहीं आए। इसके अलावा लव ने भी शादी में ना शामिल होने के कई प्रकार के अलग-अलग बयान दिए। इसके साथ ही लव सोनाक्षी सिन्हा के ससुर के बारे में एक पोस्ट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




