back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने शूटर्स को दिया था 9 मिनट का पेप टॉक

सलमान खान ने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को बिश्नोई गैंग की तरफ से अंधाधुन फायरिंग की गयी थी जिसके बाद पुलिस ने 2 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया था| पूछताछ के बाद पता चला की लॉरेन बिश्नोई के

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुईं थी, जिसमे बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने 2 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की कई दिनों से चल रही पूछताछ के बाद शूटर्स ने बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कहा था कि सारी गोलियां दांग के आना।

बता दें कि दोनों शूटर्स बाइक पर आये थे एक शूटर्स का नाम विक्की गुप्ता तो वहीं दूसरे का नाम सागर पाल है। दोनों ने पहले अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी उसके बाद वहा से फरार हो गए। इस घटना के बाद सलमान और उनके परिवार के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गयी। सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेता सलमान खान के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं अब शूटर्स के माध्यम से पता चला कि अनमोल बिश्नोई ने एक 9 मिनट का ऑडियो नोट भेजा था जिसमें उसने दोनों शूटर्स से कहा था कि वो अपनी लाइफ का सबसे अच्छा काम करने जा रहे हैं।

बिश्नोई गैंग के खास पैटर्न का खुलासा 

अनमोल बिश्नोई ने दोनों शूटर्स को बिश्नोई गैंग के पैटर्न के बारे में बताया था | उसने बताया था कि जब भी वो लोग ऐसे काम को अंजाम देने जाते है तो बंदूक की सारी मैग्जीन खाली कर देते हैं। इसलिए सलमान खान के घर के बाहर पहुंचकर उन्हें भी ऐसा ही करना होगा। आगे उसने कहा था कि सारी मैग्जीन खाली कर देना और ऐसी गोलीबारी करना जिससे खौफ का माहौल पैदा हो जाये । उस वाइस नोट में आगे ये भी कहा गया है कि वो अपने आपको डरा हुआ न दिखाए और सिगरेट पीते रहें। पुलीस के तरफ से ये भी खबर सामने आई है की हमले से पहले अनमोल लगातार शूटर्स को इंस्ट्रक्शन दें रहा था| इन दोनों के अलावा सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है|

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, जानिए क्या संदेश दे रहा फिल्म का नया टाइटल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान इस समय अपनी नई फिल्म को लेकर सुखियों में है। उनकी नई फिल्म जल्द ही दस्तक देने को...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...