back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kiara Advani अपनी ही शादी में पहुंची थीं देर से, सिद्धार्थ के उस रिएक्शन को भूल नहीं पा रही एक्ट्रेस

Kiara Advani On KWK 8: फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के छह एपिसोड आए हैं। इसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ हुई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपने चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के छह एपिसोड आए हैं। इसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ हुई थी। शो में कई सेलेब्स आ चुके हैं। इन्होंने जीवन के कई राज खोले। अब शो के 7वें एपिसोड में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से रिवील किए। इस बीच कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की शादी से जुड़ा भी दिलचस्प राज खुला। शो में खुलासा हुआ कि कियारा अपनी शादी में लेट पहुंची थीं। दरअसल, शादी बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ खुशी को शेयर कर शादी का बहुत प्यारा और दिल छूने वाला वीडियो शेयर किया था।

सिद्धार्थ ने इशारा कर कहा था-तुम लेट हो

कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग वीडियो पर फैंस दिल हार बैठे थे। इस बीच में जब कियारा की एंट्री होती है और वह डांस करते सिद्धार्थ के पास जा रही होती हैं, तब सिद्धार्थ घड़ी की ओर इशारा करते हैं। यह सच्ची घटना है। वाकई में कियारा अपनी शादी वाले दिन लेट हुई थी। इसको लेकर सिद्धार्थ ने इशारा कर कहा था-तुम लेट हो। KWK 8 के लेटेस्ट एपिसोड में कियार कहती हैं-वह बहुत अजीब था, जब हम मिले तो वह बहुत फिल्मी थे। मुझे नहीं पता था कि जो भी उस दिन हो रहा था, वह सब प्लान किया गया था।

करण जौहर बोले-वो रियल था कियारा

कियारा की यह बात सुनकर करण जौहर कहते हैं-वो रियल था, क्योंकि तुम लेट थी कियारा। इस पर एक्ट्रेस हंसते हुए कहती हैं-बारात बहुत जल्दी आ गई थी। बारात टाइम से पहले आ गई थी। बता दें कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी में शादी की थी। दोनों को फिल्म शेरशाह के दौरान प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों ने दो साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय काफी सुर्खिया बटोर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस एक इवेंट में...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵