नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस 12 जनवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है। 10 जनवरी को फिल्म का प्रिमियर रखा गया था। फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है। बीते दिनों मशहूर तामिल फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने भी मेरी क्रिसमस की तारीफ की थी। मेरी क्रिसमस तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज़ होने वाली है।
‘मेरी क्रिसमस है शानदार फिल्म’
‘मेरी क्रिसमस’ देखकर विग्नेश शिवन ने लिखा कि फिल्म देखने के बाद हिचकाॅक का समय याद आ गया। इस फिल्म में अश्विनी कालसेकर, राधिका आप्टे ने शानदार एक्टिंग की है।
फिल्म का स्क्रीनप्ले है जबरदस्त
विग्नेश शिवन ने लिखा कि श्रीराम राघवन का स्क्रीनप्ले जबरदस्त है। वो जीनियस हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ का प्रदर्शन चौंकाने वाला है।
मेरी क्रिसमस में इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका
मेरी क्रिसमस की बात करें तो तामिल वर्जन में राधिका सरतकुमार, गायत्रि, राजेश और Shanmugarajan फिल्म में शामिल है। हिंदी वर्जन की बात करें तो कटरीना विजय सेतुपति के साथ संजय कपूर, विजय पाठक, टीनू आनंद और प्रतिमा काजमी भी नजर आने वाली हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





