नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कपिल शर्मा का The Great Indian Kapil Show कुछ दिन पहले ही बंद हुआ है। अब इसके दूसरे सीजन का आगाज हो गया है। निर्माताओं ने इससे जुड़ा एक ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जिसमें आलिया भट्ट से लेकर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ रोहित शर्मा और टी-20 के विजेता खिलाड़ी भी धमाल मचाते नजर आएंगे। जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और बेसब्री से सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेलर में दिखें ये बड़े सितारें
कपिल शर्मा का The Great Indian Kapil Show 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं इसमें सबसे पहले शो का सेट दिखाई देता हैं उसके बाद जूनियर एनटीआर की एंट्री को होती हैं। इसके बाद करण जौहर और आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और शैफ अली खान भी नजर भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सभी सितारे खूब मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं। कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की नोख झोख दिखाई दे रही हैं। पहला सीजन हिट होने के बाद अब इस दूसरे सीजन में सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ हैं। सीजन 2’ में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को बाहुबली के राजमाता और कटप्पा के रूप में देखा गया तो वहीं ट्रेलर में आगे कीकू शारदा को आलिया भट्ट के ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ वाले किरदार में देखा गया।इस बार सतरकास्ट का ऐसा धमाल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सीजन 2 के लिए तैयार हैं स्टारकास्ट
The Great Indian Kapil Show का पहला सीजन भी काफी हिट हुआ था उस सीजन में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव जैसे कई बड़े सितारे नजर आये थे। वहीं, अब सीजन 2 में कॉमेडी और ड्रामा का डबल डोज देखने को मिलेगा। कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर हैं। शो का नया सीजन सभी के चेहरों पर हंसी लाने और हंसते-हंसते सब को पागल करने के लिए बिलकुल तैयार है। ये शो पहले की तरह ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर से शुरू हो रहा है।





