back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jennifer Mistry Bansiwal: असित मोदी पर जेनिफर ने लगाया गंभीर आरोप

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने फिल्म प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद गवाही देने के लिए किसी को पैसे देने का गंभीर आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने फिल्म प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद गवाही देने के लिए किसी को पैसे देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Jennifer Mistry Bansiwal download.jpg

असित मोदी ने उनकी तरफ से गवाही देने के लिए किसी को पैसे दिए हैं

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कुछ दिनों पहले जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर ने खुलासा किया कि असित मोदी ने उनकी तरफ से गवाही देने के लिए किसी को पैसे दिए हैं, इसलिए अब वह शख्स क्या कहेगा, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकतीं।

Jennifer Mistry Bansiwal download.jpg

असित मोदी ने उनके बचे हुए पैसे लौटा दिए

असित मोदी के मामले में जेनिफर की तरफ से गवाही देने के लिए उनके सह-कलाकार गुरुचरण सिंह सोढ़ी वहां मौजूद थे। अब एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये खबर सामने आई है कि उनके नाम लेने के बाद असित मोदी ने उनके बचे हुए पैसे लौटा दिए, जो तीन साल से अटके हुए थे। 9 जून को गुरुचरण को असित कुमार मोदी के ऑफिस से फोन आया और उन्हें उनका तीन साल का फंसा हुआ पैसा दे दिया गया।

Jennifer Mistry Bansiwal images.jpg

असित कुमार मोदी ने पैसा देकर सब बर्बाद कर दिया

जेनिफर ने आगे कहा, “वह मेरे मामले में एक महत्वपूर्ण गवाही देने वाले थे, लेकिन असित कुमार मोदी ने पैसा देकर सब बर्बाद कर दिया है। उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि वह कोर्ट में मेरे लिए गवाही जरूर देंगे, लेकिन वह मीडिया के सामने कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵