नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। हर इवेंट हर जगह दोनों एक साथ ही दिखाई देते हैं। फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।वहीं कई दिनों से इनकी शादी की खबरें सुनाई दे रही थी अब इसपर एक नया खुसला हुआ है जिसे बिग बॉस ओटीटी 3 फेम मुनीषा खुटवानी ने किया है।
बिग बॉस 14 में किया प्यार का इजहार
जैस्मिन और अली के प्यार की शुरूआत बिग बॉस 14 से हुई थी। के घर से शो में दोनों दोस्त थे लेकिन कुछ समय के बाद ही इन्होने उसे प्यार का नाम दे दिया था। वह जब जैस्मिन बाहर हुई तो अली गोनी को फूट-फूटकर रोते देखा गया।शो के बाहर आने के बाद दोनों एक साथ ही रहने लगे थे अक्सर उनकी शादी को लेकर भी उनसे सवाल किया जाता है। वहीं, अब उनकी शादी को लेकर बिग बॉस ओटीटी 3 फेम मुनीषा खुटवानी ने खुलासा किया किया कि उनकी शादी कब होगी।
इस साल कर सकते हैं शादी
बिग बॉस ओटीटी 3 फेम मुनीषा खुटवानी ने जैस्मिन भसीन और अली गोनी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों आने वाले कुछ महीनों में ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे और नाम देंगे। उन्होंने कहा उनका रिश्ता बहुत ही स्थिर है। एक साल के अंदर-अंदर दोनों शादी करने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि इससे पहले मुनीषा ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी पर भी भविष्यवाणी कर चुकी हैं उनका कहना था कि दोनों आने वाले छह महीने या अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।।
जैस्मिन संग शादी पर बोले अली गोनी
एक रिपोट्स के अनुसार अली गोनी ने भी कुछ समय अपनी शादी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका परिवार भी शादी के लिए जोर देने लगा है।इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को खुश करते हुए कहा था, कि ‘हो सकता है कि आप जल्द ही सुनोगे।’ यानी वो जल्द ही शादी का अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




