नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में कई फल्मों मे अपना जबरदस्त अभिनय दिखाया है। वहीं, अब वो जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वो निकोल किडमैन के साथ फिल्म ‘द परफेक्ट कपल’ में नजर आएंगे। अब उन्हें इस वेब सीरीज के प्रीमियर में देखा गया। एक्टर की इस सफलता पर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।
पहली हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे इशान खट्टर
‘द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर में भाग लेने के लिए सैम निवोला, बिली हॉले, ईव हेवसन, निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, जैक रेनोर और ईशान खट्टर रेड कार्पेट पर पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। ये वेब सीरीज का प्रीमियर यूके में किया गया। आप को बता दें कि, द परफेक्ट कपल ईशान खट्टर की पहली हॉलीवुड सीरीज़ है। इस प्रीमियर में इशान खट्टर साथी सह-कलाकारों जैक रेनोर, सैम निवोला और बिली हॉले के साथ शामिल हुए। इसके बाद ईशान ने बिली हॉले और ईव ह्युसन के साथ भी पोज दिया और फोटो क्लिक करवाई।
सुज़ैन बियर ने दिया सब के साथ पोज
द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर में सीरीज की निर्देशक सुज़ैन बियर भी रेड कार्पेट पर पोज़ देती हुईं नजर आई। सुज़ैन बियर ने सीरीज के कलाकारों के साथ रेड कार्पेट पर पोज़ दिया, जिसमें निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, ईव हेवसन, ईशान खट्टर, बिली हॉले और सैम निवोला शामिल थे। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो। ‘द परफेक्ट कपल’ एलिन हिल्डरब्रांड के 2018 में आए उपन्यास पर आधारित है। जोकि 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
ईशान खट्टर के इस सफलता पर काफी बधाई मिल रही हैं। ‘द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर लंदन से एक फोटो भी पोस्ट किया था। फोटो को देकर ये अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि एक्टर लंदन में मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो लंदन’ आज शाम परफेक्ट कपल यूके का प्रीमियर होगा। एनर्जी लेकर आओ। आप को बता दें कि ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘धड़क’ से रखा था। जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।





