back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Perfect Couple के लंदन प्रीमियर में Nicole Kidman के साथ दिखे Ishaan Khattar

ईशान खट्टर जल्द ही निकोल किडमैन के साथ 'द परफेक्ट कपल' में नजर आएंगे। अब उन्हें इस वेब सीरीज के प्रीमियर में देखा गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में कई फल्मों मे अपना जबरदस्त अभिनय दिखाया है। वहीं, अब वो जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वो निकोल किडमैन के साथ फिल्म ‘द परफेक्ट कपल’ में नजर आएंगे। अब उन्हें इस वेब सीरीज के प्रीमियर में देखा गया। एक्टर की इस सफलता पर उनके फैंस भी काफी खुश हैं। 

पहली हॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे इशान खट्टर 

‘द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर में भाग लेने के लिए सैम निवोला, बिली हॉले, ईव हेवसन, निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, जैक रेनोर और ईशान खट्टर रेड कार्पेट पर पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। ये वेब सीरीज का प्रीमियर यूके में किया गया। आप को बता दें कि, द परफेक्ट कपल ईशान खट्टर की पहली हॉलीवुड सीरीज़ है। इस प्रीमियर में इशान खट्टर साथी सह-कलाकारों जैक रेनोर, सैम निवोला और बिली हॉले के साथ शामिल हुए। इसके बाद ईशान ने बिली हॉले और ईव ह्युसन के साथ भी पोज दिया और फोटो क्लिक करवाई। 

 सुज़ैन बियर ने दिया सब के साथ पोज 

द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर में सीरीज की निर्देशक सुज़ैन बियर भी रेड कार्पेट पर पोज़ देती हुईं नजर आई। सुज़ैन बियर ने सीरीज के कलाकारों के साथ रेड कार्पेट पर पोज़ दिया, जिसमें निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, ईव हेवसन, ईशान खट्टर, बिली हॉले और सैम निवोला शामिल थे। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो। ‘द परफेक्ट कपल’ एलिन हिल्डरब्रांड के 2018 में आए उपन्यास पर आधारित है। जोकि 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट 

ईशान खट्टर के इस सफलता पर काफी बधाई मिल रही हैं। ‘द परफेक्ट कपल’ वेब सीरीज के प्रीमियर से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर लंदन से एक फोटो भी पोस्ट किया था। फोटो को देकर ये अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि एक्टर लंदन में मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो लंदन’ आज शाम परफेक्ट कपल यूके का प्रीमियर होगा। एनर्जी लेकर आओ। आप को बता दें कि ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘धड़क’ से रखा था। जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।   

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...