back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Arjun Bijlani: 19 साल की उम्र में पिता को खोया, करियर में करना पड़ा कई उतार-चढ़ावों का सामना

अर्जुन बिजलानी जाने माने एक्टर और शो होस्ट हैं। आज एक्टर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने खुद के दम पर इंड्रस्टी में नाम कमाया है और काफी मुश्किलों का भी सामना किया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अर्जुन बिजलानी जो टेलीविजन पर अभिनेता और होस्ट के रूप में जाने जाते हैं। आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका नाम टेलीविजन के मशहूर नामों में शामिल है। अर्जुन का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को मुंबई में हुआ था। मुंबई में जन्मे ज्यादातर बच्चों का सपना होता है कि वह फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में नाम कमाए और अर्जुन का भी यही सपना था। आज अर्जुन बिजलानी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

19 साल की उम्र के थे जब पिता का निधन हो गया 

अर्जुन ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल माहिम से की और फिर एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में एक छोटा भाई निरंजन बिजलानी भी है। जब अर्जुन 19 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया और इसके बाद उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारियां संभाल लीं।

एक्टिंग को गंभीरता से लिया 

अर्जुन बिजलानी एक बहुत ही मेहनती एक्टर हैं जिन्होंने अपने परिवार का गुजारा करने के लिए एक्टिंग को गंभीरता से लिया। उनके छोटे भाई-बहनों और मां का ध्यान रखना उनके लिए बहुत जरूरी था। इसलिए उन्होंने काम की तलाश में कई स्टूडियोज के चक्कर लगाए। वे सुबह से लेकर शाम तक काम की तलाश में भटकते रहे लेकिन अक्सर निराश होकर घर लौटते थे।

मां और पत्नी ने दिया सहारा 

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी मां और पत्नी ने हमेशा उनका सहारा दिया। जब वे थक कर घर लौटते थे और निराश होते थे तो उनकी मां उन्हें हिम्मत देती थीं और पत्नी उन्हें प्रेरित करती थी। एक बार तो अर्जुन को ऐसा लगा कि शायद उनमें कोई विशेषता नहीं है लेकिन मां और पत्नी ने उनके टूटे मन को संभाला और उन्हें फिर से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

यहां से मिली पहचान 

अर्जुन की मेहनत रंग लाई और 2004 में उन्हें पहली बार धारावाहिक कार्तिका में काम मिला। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो जैसे ‘मिले जब हम तुम’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, और ‘नागिन’ में काम किया। लेकिन उनके करियर में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ ने एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया। इस शो को जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। इसके अलावा अर्जुन ने कई रियलिटी शो को भी होस्ट किया है। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि मेहनत और समर्पण से सभी मुश्किलें पार की जा सकती हैं।

शो होस्टिंग में रहे सफल 

इसके बाद उन्होंने कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया जैसे ‘मोहे रंग दे’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘नागिन’, और ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’। अर्जुन अब केवल अभिनय ही नहीं बल्कि शो होस्टिंग में भी सफल हो रहे हैं। उन्होंने 2013 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी की और उनके एक बेटे अयान बिजलानी का जन्म हुआ।

अर्जुन ने कलर्स पर टीवी के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ से होस्टिंग करना शुरु किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...