back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman के घर Firing का America से कनेक्शन; शूटरों को मिला था वर्चुअल नंबरों से ऑर्डर

Firing On Salman House: बॉलीवुड के दबंग खान के घर फायरिंग ने फिल्मों सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्टर के घर पर दो युवक फायरिंग कर आराम से फरार हो गए और पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अब केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया जा रहा कि घटना की साजिश अमेरिका (America) में रची गई थी। शूटरों को वर्चुअल नंबरों से आदेश दिया गया था। रोहित गोदारा (Rohit Godara) के इशारे पर दोनों युवकों के लिए हथियारों का बंदोबस्त हुआ था। अभी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।

एक महीने से रची जा रही थी साजिश

सूत्रों के अनुसार 1 महीने से सलमान के घर के बाहर फायरिंग की प्लानिंग रची जा रही थी। उसके लिए शूटरों का चुनने की जिमेदारी अमेरिका में बैठे अनमोल विश्नोई (Anmol Bishnoi) ने अमेरिका में ही रह रहे रोहित गोदारा को सौंपी थी। इसकी बड़ी बजह है रोहित गोदारा के पास दर्जनों प्रोफेशनल शूटर हैं। ये शूटर कई राज्यों में फैले हैं।

रोहित गोदारा का परिचय

एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अभी लॉरेंस विश्नोई गैंग में सबसे मजबूत नेटवर्क अमेरिका में बैठे रोहित गोदारा का है। उसने हाल में राजस्थान में हाईप्रोफाइल राजू ठेठ हत्याकांड, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। दोनों ही हाईप्रोफाइल मर्डर थे। विश्नोई गैंग अपने गैंग के ऑपरेशन के लिए हथियारों की खेप तैयार रखता है, जो कई राज्यों में गैंग के मददगारों के घर ठिकानों पर रखी रहती है। जरूरत और वक्त के मुताबिक शूटरों को हथियार तय जगह पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं।

कैसे हुआ था हथियार का बंदोबस्त?

जांच एजेंसी शक है कि दोनों शूटरों को रोहित गोदारा ने दूसरे सहयोगियों की मदद से हथियारों की खेप उपलब्ध करवाई थी। फिर शूटरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। विश्नोई गैंग का इतिहास है कि गैंग के लिए काम करने वाले ज्यादातर शूटर भाड़े में हायर नहीं किए जाते, बल्कि गैंग से खुद जुड़कर यह लोग बड़ा काम करने को हमेशा तैयार रहते हैं।

विशाल उर्फ कालू को क्यों चुना?

हाल में रोहतक के ढाबे पर एक बुकी और स्केप डीलर सचिन की हत्या की गई थी। इसे रोहित गोदारा के इशारों पर विशाल और बाकी शूटरों ने अंजाम दिया था। सीसीटीवी में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला विशाल कालू ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखा था। उसके इसी बेखौफ अंदाज को देखकर उसे सलमान के घर फायरिंग के लिए चुना गया था।

अनमोल बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी

अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग के बाद तुरंत जिम्मेदारी ली है। इसकी वजह हो सकती है कि मुंबई में दाऊद और छोटा शकील का दबदबा रहा है। उनके नाम से वसूली का पूरा सिंडिकेट चलता था। आज भी उनका खौफ कायम है। अब उस दबदबे को कम कर वसूली के लिए अपने दबदबे को बढ़ाना चाहते हों, ताकि मुंबई के बड़े कारोबारियों, बॉलीवुड और बड़े बिल्डरों से उन्हें मोटी रकम मिले।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...