back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salman Khan के घर पर फायरिंग मामले में एक्टर के पिता बोले- अब कहने को कुछ नहीं है…

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर रविवार सुबह फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की पहचान उजागर हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इनकी पहचान की है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 14 अप्रैल (रविवार सुबह) सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस को 5 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली, जिसके बाद से हर तरफ हलबाली मची रही कि आखिर कौन हैं, जिसने ऐसा किया। अब फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीर और वीडियो सामने आ गए हैं।

सामने आई CCTV फुटेज

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किन्हीं अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह करीब 4.51 बजे दो लोगों ने फायरिंग की थी। घटना के तुरंत बाद बांद्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच और कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर ली है। सामने आई तस्वीरों में एक एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है। इस तस्वीर के आधार पर दोनों की कुंडली खंगाली जा रही है। दोनों शूटरों को लेकर महत्वपूर्ण सुराग भी सेंट्रल एजेंसियों के हाथ लगे हैं। वहीं, इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एकनाथ शिंदे ने सलमान को दिलाया भरोसा

एक्टर के घर पर हमलावरों ने कुल 5 राउंड फायरिंग की थी। चार फायर घर की तरफ किए गए तो वही एक गोली बिना फायर के जमीन पर ही रह गई। जांच के दौरान पता लगा की ये फायरिंग 7. 65 MM बोर की पिस्टल से की गई थी। हालांकि सलमान को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए पुलिस इस मामले की जांच बेहद ही गंभीरता तरीके से कर रही है।वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात करके यह भरोसा दिलाया की जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। घटना को लेकर सलमान के पिता सलीम खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि, “अब कहने को कुछ नहीं है। क्योंकि ऐसी बातें करके वो सिर्फ पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।”

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम से की अपील

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस पूरे मामले में बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है- दो बाइक सवार ने सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाईं। सलमान भारत के नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है जब उनके घर में गोली चलाई जा सकती हैं तो आम नागरिक कितना सुरक्षित होगा। एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को देखने की अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵