back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Femina Miss India 2024: निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया, अब Miss World में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले 16 अक्टूबर की रात ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का ताज जीता।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फेमिना मिस इंडिया 2024 फिनाले 16 अक्टूबर की रात हुआ जिसे जीतकर मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल मिस इंडिया 2024 बन गई हैं। निकिता एक एक्ट्रेस भी हैं जो 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। वहीं इस इवेंट में यूनियन टेरिटरी को रिप्रेजेंट करने वाली रेखा पांडे सेकेंड रनरअप रहीं।

नंदिनी गुप्ता ने पहनाया ताज 

16 अक्टूबर की रात इंडिया की मोस्ट आईकॉनिक ब्यूटी पेजेंट की ये 60वीं एनिवर्सरी थी। इसमें निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 से नवाजा गया। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने निकिता के सिर पर ताज पहनाया। इसके साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया।इसके साथ ही इस इवेंट में कई बड़े सेलिब्रिटी भी रेड कार्पेट पर नजर आए। इसके साथ ही फ़ेमिना मिस इंडिया में रेखा पांडे पहली रनर अप तो आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप साबित हुईं। फ़ेमिना मिस इंडिया 2024 कार्यक्रम का आयोजन मुम्बई के महालक्ष्मी स्थित फ़ेमस स्टूडियो में हुआ था। 

कौन हैं निकिता पोरवाल

 फेमिना मिस इंडिया 2024 बनी निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। इसके पहले एक्ट्रेस मिस मध्य प्रदेश’ का खिताब भी जीत चुकीं हैं। निकिता एक एक्ट्रेस हैं, जो कि 18 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं।उन्होंने अब तक कई टीवी शो में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि, उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। आप को बता दें कि, एक्ट्रेस को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता 

सूत्रों के अनुसार पता चला कि निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श मानती हैं। फेमिना मिस इंडिया 2024 जीतने के बाद अब एक्ट्रेस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस का सपना है कि, वो संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...