नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | एक्ट्रेस और माॅडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने इंटरनेट को चौंका दिया था। 2 फरवरी को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी मौत की खबर शेयर की गई। अब पूनम पांडे ने खुद वीडियो पोस्ट करके जानकारी दी है कि उनकी मौत की खबर झूठी थी। उन्होंने खुद ये झूठी खबर फैलाई थी। पूनम ने फैन्स से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
पूनम की मौत की खबर से यूजर्स थे परेशान
2 फरवरी को जब पूनम की मौत की खबर आई तो कई लोग परेशान हो गए। सेलेब्स और फैन्स ने पूनम पांडे की मौत पर शोक भी व्यक्त किया था। कई लोग शॉक में थे। हालांकि, जिंदा होने की खबर आने के बाद फैन्स का गुस्सा पूनम पांडे पर फूटा। फैन्स ने इस तरह के स्टंट पर सवाल उठाया। लोगों ने लिखा कि पब्लिसिटी के लिए पूनम ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।
कुछ लोगों ने लिखा कि इस तरह की झूठी खबर फैलाने के आरोप में इन्हें जेल भेज देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि ये जागरूकता फैलाने का सही तरीका नहीं है। कुछ लोगों ने ये तक लिखा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि पूनम पांडे इतनी गिरी हुई हरकत कर सकती हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें पता था कि ये सब नाटक है। आपको बता दें कि कमाल आर खान ने एक दिन पहले ही ये बताया था कि पूनम पांडे की मौत की खबर प्रमोशनल स्टंट है। उन्होंने बताया था कि पूनम पांडे एक दिन पहले ही पार्टी कर रही थीं, ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर हजम नहीं होती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




