back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Entertainment News – क्या “डॉन -3” से बॉलीवुड को मिलेगा नया डॉन ? फिल्म का टीज़र जारी

Don -3- टीज़र में Sharukh Khan नदारद , Ranveer singh की धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली – 10 अगस्त /रफ़्तार डेस्क – फिल्म डायरेक्टर फरहान अख्तर आज सोशल मीडिया पर डॉन -3 का लोगो शेयर कर डॉन सीरीज के तीसरे फिल्म की घोषणा की ! डॉन – 3 में शाहरुख के ना होने से उनके फैंस नाराज हैं !

आज फिल्म डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से डॉन – 3 का लोगो शेयर करते हुए आगामी फिल्म डॉन -3 की घोषणा कर दिया है. लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि ये डॉन 3 की आधिकारिक घोषणा है कि नहीं.

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से ये साफ है कि फरहान ने इस सोशल मीडिया पोस्ट से डॉन -3 का एलान कर दिया है. पोस्ट में डॉन -3 का लोगो शेयर करते हुए लिखा है कि, “एक नया दौर शुरू हो गया है.” इससे ये समझा जा रहा है कि डॉन -3 को अब नये तेवर के साथ रिलीज  किया जाएगा. पुराने डॉन में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. बाद में फरहान अख्तर ने डॉन और डॉन- 2 बनाई तो शाहरुख खान ने लीड रोल निभा दर्शकों को खूब दिल जीता था. अब जबकि फरहान अख्तर ने टीज़र जारी किया है और उसमे फिल्म का आइकोनिक डायलॉग रणवीर सिंह द्वारा बोलै गया है तो ये साफ़ है की डॉन – 3 में  रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाते हुए नजर आयेगें.

डॉन – 3 में रणवीर सिंह को लिए जाने की से शाहरुख के फैंस निराश और सोशल  मीडिया पर  फिल्म को नाम बदलने मांग कर रह़े है। फरहान अख्तर की पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, “सोचिए कि डॉन 3 में शाहरुख खान नहीं हैं.” एक ने लिखा, “फिल्म का नाम बदल लो. डॉन शाहरुख खान के बिना अधूरी है.” एक ने तो सीधा कह दिया कि शाहरुख खान के बिना डॉन फिल्म ही नहीं चलेगी.

अन्य विस्तृत खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...