नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में आलिया सिद्दिकी लगातार नवाजुद्दीन के साथ अपनी टूटी शादी के बारे में बात कर रही थीं। इस बात पर सलमान खान ने उन्हें डांट भी लगाई थी। हालांकि आलिया की बात से सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि पूजा भट्ट भी नाराज हो गई थीं। इस पर पूजा भट्ट ने भी आलिया को आड़े हाथों लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। बिग बॉस ने आलिया को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
लटकी तीन कैंडिडेट्स पर नॉमिनेशन की तलवार
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। शो शुरू होने के दो हफ्ते के अंदर ही तीन लोगों को घर से बेघर कर दिया गया है। पहले दिन पुनीत सुपरस्टार फिर पलक पुरसवानी और अब आलिया सिद्दीकी को बिग बॉस हाउस से निकाल दिया गया है। आलिया के घर से निकलते ही बाकी तीन कैंडिडेट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। बिग बॉस ने फुकरा इंसान, आकांक्षा पुरी और जिया शंकर को इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए सीधा नॉमिनेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार एलिमिनेशन को लेकर आकांक्षा पुरी, फुकरा इंसान और जिया शंकर बात कर रहे थे। जोकि बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है। नियम तोड़ने पर बिग बॉस ने सीधे तौर पर तीनों को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया हैं।
जैद हदीद ने मनीषा रानी से की फ्रेंच किस की मांग
बिग बॉस ओटीटी 2 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। जिसमें जैद हदीद मनीषा रानी से सबके सामने बैठकर फ्रेंच किस की मांग करते हैं। प्रोमो की शुरुआत में मनीषा अपने अंदाज में कहती हैं यह हलवा नहीं है, यह किस है, आप माथे पर किस कर सकते हैं, लेकिन और कुछ नहीं। फिर मनीषा कहती हैं कि ‘मैं तुम्हें किस करने के लिए तैयार हूं, लेकिन फिर तुम्हें मुझे दुबई ले जाना होगा।’ इस पर फलक नाज जैद हदीद से कहती हैं कि अगर आपको चूमना है तो फिर आपको उससे शादी करनी पड़ेगी, ऐसा हमारे भारत में होता है।




