back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lust Story 2: बोल्ड सीन पर क्या था पत्नी का रिएक्शन, अंगद बेदी ने किया खुलासा

कुछ दिनों पहले फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज-2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में एक्टर अंगद बेदी मुख्य भूमिका में थे।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। कुछ दिनों पहले फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज-2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में एक शॉर्ट स्टोरी में नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी मुख्य भूमिका में थे।

Angad bedi Snapinsta_app_358184338_838555200484726_2763152316933816716_n_1080.jpg

अंगद और मृणाल का रोमांस आया सामने

अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता उस लघु कहानी के मुख्य कलाकार थे। इसमें अंगद और मृणाल का रोमांस दिखाया गया था। दोनों ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। अंगद शादीशुदा हैं और नेहा धूपिया उनकी पत्नी हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

Neha Dhupia Snapinsta_app_350494923_269014108999498_548104391282743814_n_1080.jpg

नेहा को पसंद आया बोल्ड सीन

अंगद ने इस फिल्म के बोल्ड सीन पर नेहा के रिएक्शन के बारे में बताया है। जब उनसे पूछा गया आपने अपनी पत्नी नेहा को इस रोल के बारे में बताया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी, उन्होंने क्या कहा? इस सवाल पर अंगद ने कहा, “उन्हें यह पसंद आया और वह बहुत खुश थीं। जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई तो उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक थी।”

Angad bedi Snapinsta_app_347441544_18305688625110094_1607338563986981022_n_1080.jpg

सीन को शूट करने के लिए सबसे पहले एक इंटिमेसी कोच होता है

ऐसी बोल्ड कहानियों या दृश्यों को देखकर दर्शकों के लिए एक अलग नजरिया बनता है, तो इस सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर कैसा माहौल था? ऐसा सवाल अंगद से पूछा गया। अंगद ने मीडिया को बताया क, “इस तरह के सीन को शूट करने के लिए सबसे पहले एक इंटिमेसी कोच और प्रोड्यूसर्स की ओर से एक या दो लोग होते हैं। बाकी लोगों को कमरे से बाहर या सेट से बाहर भेज दिया जाता है, ताकि किसी को असहज महसूस न हो।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories