नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्होंने फैंस को खास तोहफा दिया हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ में कैमियो के बाद अब अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखाई देंगे। आज उन्होंने अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ टाइटल का भी एलान हो गया है।
ऐसा हैं अक्षय कुमार का पहला लुक
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म का ‘भूत बंगला’ का पहला पोस्टर देख कर लगा रहा ही ये फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म हो सकती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही वीडियो भी। इसमें वे दूध से भरा कटोरा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। एक्टर के कंधे पर काली बिल्ली नजर आ रही है। पोस्टर देखकर ये लग रहा है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में काली बिल्ली का अहम रोल होने वाला है। वहीं, इसकी रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार ने शेयर किया प्यारा कैप्शन
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा हैं।”हर साल मेरे जनदिन पर इतना प्यार देने के लिए आप सबको धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बांग्ला’ के फर्स्ट लुक के साथ! मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस सहयोग को काफी समय हो गया है… इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जादू के लिए बने रहें।”
प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार ने दी हैं कई फिल्में
अक्षय कुमार को हॉरर फिल्म देखने के लिए उनके फैंस बहुत दिन से इस समय का इंतजार कर रहे थे अब ये पूरा हो गया।आप को बता दें कि, भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी हैं। अब इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। ये फिल्म प्रियदर्शन और अक्षय कुमार सहयोग में बन रही है। उन्होंने अब तक एक साथ कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं।





