back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाप- बेटी के रिश्ते पर एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, अजय देवगन की भोला

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी नई फिल्म 'भोला' के प्रमोशन में बहुत व्यस्त हैं। इसी दौरान वो 'भोला' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे हैं।

जयपुर, एजेंसी। फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि उनकी नई फ़िल्म ‘भोला’ दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कैथी’ से इंस्पायर्ड है, न कि उसका रीमेक है। दक्षिण में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म कैथी में कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हमारी यह नई फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

‘भोला’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे अजय

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी नई फिल्म ‘भोला’ के प्रमोशन के रविवार को जयपुर पहुंचे। वे यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। अजय देवगन का कहना था कि इस फ़िल्म की हिंदी कहानी, इसके पात्र और इसका कथानक सब कुछ नया है। कार्थी में पुलिस अफसर का जो रोल अभिनेता सुशील कुमार ने निभाया था लेकिन भोला में वो भूमिका तब्बू कर रही हैं। अजय ने बताया कि और भी बहुत सारे बदलाव हमने इसमें किये हैं। फ़िल्म को सिर्फ एक्शन मूवी का टैग दिए जाने की बात पर अजय देवगन का कहना है कि कोई भी एक्शन फिल्म तब तक नहीं चल सकती, जब तक कि उसकी कहानी में इमोशन न हो। भोला भी पूरी तरह इमोशनल फ़िल्म है।

अजय पहले से कोई टार्गेट फिक्स नहीं करते

फ़िल्म की कहानी को लेकर अजय देवगन ने बताया कि यह बाप बेटी के रिश्ते पर बनी एक एक्शन एडवेंचर फ़िल्म है, जिसमें एक ऐसे निर्भीक और साहसी पिता भोला की कहानी है, जो कई तरह की विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अपनी बेटी तक पहुंचता है। वह शिव भक्त है और उसका मुख्य हथियार त्रिशूल है। उसके लिए ड्रग माफिया, भ्रष्ट ताकतें और कई बार मिलीं असफलताएं भी उसकी राह नहीं रोक पाती। भोला बाहर से जितना योद्धा है भीतर से उतना ही सरंक्षक है। फेन्स के अजय को मास महाराज कहे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब तो आपका प्यार ही। मैं तो एक साधारण सा कलाकार हूं बस। फ़िल्म के कारोबार की उम्मीद पर अजय का कहना था कि वो पहले से कोई टार्गेट फिक्स नहीं करते। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी तो चलेगी।

बनारस में शूट हुई है फिल्म

बनारस में शूट हुई इस फिल्म को लेकर अजय देवगन ने यूपी और बनारस के अपने अनुभव साझा किया। देवगन ने बताया कि वह पहली बार बनारस गए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। वहां के मंदिरों में उन्होंने दर्शन किए। बनारस की संस्कृति को लेकर उनका अनुभव कभी न भूलने वाला है। अजय ने फिल्म में तब्बू और संजय मिश्रा के साथ काम करने को लेकर कहा कि जब अच्छे कलाकार साथ होते हैं तो काम करना बहुत आसान होता है। इस फिल्म में अजय एक्टर के साथ डायरेक्टर और प्रोडयूसर भी हैं। ऐसे में कलाकार और निर्देशन को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि डायरेक्टर का काम ज्यादा चैलेंजिंग है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, विनीत कुमार, गजराज राव, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और अमला पॉल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...