back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब पिता शत्रुघन सिन्हा का मुकेश खन्ना पर निकला गुस्सा, बोले- मुझे बहुत गर्व…

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश को लेकर उनके पिता पर उंगली उठाई है इसके जवाब में एक्ट्रेस ने ओपन लेटर जारी किया था। वहीं अब शत्रुघन सिन्हा ने भी इसपर बात की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मुकेश खन्ना ने एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा की परवरिश को लेकर उनके पिता शत्रुघन सिन्हा पर उंगली उठाई थी। एक्‍ट्रेस ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था। वहीं अब एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कई सारी बातें की और बताया कहा कि एक सवाल का जवाब ना देना उन्हें ‘एक अच्छे हिंदू होने से अयोग्य नहीं ठहराता। 

क्या हैं पूरा मामला 

मुकेश खन्ना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने एपिसोड पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाए थे। इस एपिसोड में सोनाक्षी ने रामायण से जुड़े कुछ सवालों ना दे पाने के लिए मुकेश खन्ना ने बेटी को सांस्कृतिक ज्ञान नहीं देने के लिए शत्रुघन सिन्हा को दोषी ठहराया था। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया था। इसके बाद मुकेश खन्ना ने भी एक्ट्रेस के पोस्ट का जवाब दिया था। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करार जवाब 

अब इसपर बात करते हुए खुद शत्रुघन सिन्हा ने भी मुकेश खन्ना को जवाब दिया। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि किसी को सोनाक्षी के रामायण पर एक सवाल का जवाब ना देने से समस्या है। सबसे पहले इस शख्स को रामायण से जुड़ी सभी चीजों का स्पेशलिस्ट होने का क्या हक है? और उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है?” इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि रामायण पर एक सवाल का जवाब ना देना उन्हें ‘एक अच्छे हिंदू होने से अयोग्य नहीं ठहराता’।  

शत्रुघन सिन्हा ने कहा बच्चों पर गर्व है

शत्रुघन सिन्हा ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है।’ इसके साथ ही एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की और बोले, ‘सोनाक्षी अपने दम पर एक स्टार बनीं। मुझे कभी भी उनका करियर शुरू नहीं करना पड़ा। वह एक ऐसी बेटी हैं जिस पर कोई भी पिता गर्व करेगा। उन्हें किसी से एक्सेप्टेंस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ, कहा- ‘फिल्म प्रोपेगैंडा नहीं, एकदम मास्टरपीस है’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। रणवीर सिंह की फिल्‍म धुरंधर की चर्चा और लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। फिल्म को कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵