back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Munawar Faruqui: एल्विश यादव के बाद अब मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने पकड़ा, हुक्का बार में मुंबई पुलिस ने दबोचा

Munawar Faruqui Detained: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को मंगलवार की देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को मंगलवार की देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हिरासत में ले लिया। हुक्का बार में रेड कर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर छूटे हैं। एल्विश पर रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप था।

दर्ज हो सकता है सिगरेट एंड टोबैको एक्ट में केस

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मुंबई के फोर्ट इलाका स्थित सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग किया रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज हो सकता है। वैसे, मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में घर जाने दिया गया। इस मामले में मुनव्वर द्वारा ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

जांच में पॉजिटिव मिले मुनव्वर

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा तो मुनव्वर फारूकी वहीं मौजूद थे। टेस्ट में वह भी पॉजिटिव मिले, क्योंकि यह एक Cognizable (संगीन) अपराध है, जिसके लिए उन्हें दंडित कर छोड़ा गया। फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज हुआ था। उन पर दूसरी धाराएं भी लगाई गईं हैं। पुलिस द्वारा हुक्का पॉर्लर से 4400 रुपये कैश और 9 हुक्का पॉट बरामद किए गए हैं। ये पॉट्स 13500 रुपये के हैं।

विवादों से मुनव्वर का गहरा नाता

मुनव्वर इससे पहले साल 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। तब उन्होंने भगवान राम के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी की थी। वह 35 दिन जेल में रहे थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी ट्रैफिक एडवायजरी, जानिए कहां और कब तक रहेगा ट्रैफिक का असर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Narendra Modi और Emmanuel Macron आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की यात्रा को लेकर शहर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵