back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के 2 महीने बाद अदिति राव हैदरी फिर बनी दुल्हन, लाल लहंगा में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी के 2 महीने बाद फिर से वेडिंग फोटोशूट कराया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने एक बार फिर शादी करके फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस कमेंट बॉक्स पर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही है।

ऐसा है कपल का लुक 

अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की दूसरी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी में लाल लहंगा चोली पहना, जिसपर बारीक काम किया गया है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए ज्वैलरी में भारी हार, झुमके, नाक की नथ और एक हेडबैंड पहने हैं। जो उनकी खुबसुरती में चार चांद लगा रहे हैं। सिद्धार्थ बात करें तो एक्टर ने बेज रंग की शेरवानी पहनी, जिसमे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे भी लिया हैं। जो उनको काफी अच्छा लुक दे रहा है। 

अदिति राव हैदरी ने लिखा ऐसा कैप्शन 

अदिति राव हैदरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन में लिखा, ‘जीवन में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है।” सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने तेलंगाना में मौजूद वानापार्थी नामक जगह पर स्थित रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी की थी। यह मंदिर 400 साल पुराना है। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और सिद्धार्थ इसी मंदिर में शादी करना चाहते थे। 

2 महीने पहले की थी शादी 

आपको बता दें कि कपल ने आज से 2 महीने पहले ही 16 सितंबर 2024 को गुपचुप शादी कर ली थी। शादी की तस्वीरें भी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। तस्वीरों में दोनों कपल्स ने साऊथ इंडियन लुक कैरी किया है। अदिति ने कांजीवरम गोल्डन कलर की साड़ी के साथ सफ़ेद गज़रा और लाइट मेकअप किया था। वहीं सिद्धार्थ ने सफ़ेद धोती और वाइट कुर्ता पहना था।  

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵