back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेता जूनियर एनटीआर के भाई तारकरत्न का निधन

तारक रत्न राजनीतिक होने के साथ एक अभिनेता भी थे। उनके निधन से साउथ एंटरटेनमेंट जगत में शोक है।

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया। उन्होंने 39 साल की उम्र में 18 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। तारक रत्न राजनीतिक होने के साथ एक अभिनेता भी थे। उनके निधन से साउथ एंटरटेनमेंट जगत में शोक है। अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी जैसे कई अभिनेता और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तारक रत्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बताया गया कि अभिनेता तारक रत्न पदयात्रा में अपने चचेरे भाई नारा लोकेश के साथ शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच वह अचानक बेहोश हो गए और अभिनेता को 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में कहा गया था कि वह अचानक बेहोश हो गए थे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह कोमा में चले गए। इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वे 23 दिन तक मौत से जूझते रहे। आखिरकार शनिवार 18 फरवरी की रात को उनका निधन हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीवल्ली आज बनेंगी विजय की दुल्हनिया, अंगारों पर डांस से लूटी महफिल सासू मां ने दिया खास तोहफा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज सबसे बड़ी और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सुपरस्टार...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵