back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aayush Sharma : फिटनेस के मामले में सलमान को भी टक्कर देते हैं उनके बहनोई, ये तस्वीरें दे रही सबूत

सुपरस्टार सलमान खान के बेहनोई आयुष शर्मा फिटनेस के मामले में अपने साले को भी टक्कर देते हैं। हाल ही में एक्टर आयुष शर्मा की वर्कआउट सेशन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। एक्टर आयुष शर्मा अपनी आनेवाली फिल्म ‘AS04’ के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। एक्टिंग में आयुष की तैयारी उनकी फिल्मों से पता चल ही रही है साथ ही फिजिक पर उनकी मेहनत कमाल की है। आयुष जल्द ही ‘AS04’ में एक जबरदस्त रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आयुष ने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वर्कआउट सेशन शेयर किया है।

आयुष शर्मा अपनी आनेवाली फिल्म को लेकर हैं काफी उत्सुक

जी हां, अपने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए आयुष ने अपने आगामी एक्शन सीक्वेंस के शूट डिटेल्स की झलकियों के साथ अपने वर्कआउट सेशन का खुलासा भी किया।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (Antim: The Final Truth) के लिए अपनी पहली फिल्म लवयात्री के बाद उन्होंने हैरान कर देनेवाली फिजिक बनाई, जिससे फैंस खूब प्रभावित हुए। आयुष शर्मा ने खुद को बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक साबित किया है। एक बार फिर इस वर्कआउट वीडियो में आयुष वॉशबोर्ड एब्स और टोंड बॉडी को दिख रहे है, जो एक बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट की तैयारी को दिखा रहा है।

Untitled_design__4_.png

आयुष ने हाल ही में, अपने एक्शन स्टंट एक तस्वील साझा की है, जिसमे उनकी पीठ काफी ज्यादा घायल दिख रही है। ये तस्वीर बताती है कि वे अपने किरदार के लिए कितनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, चाहे शरीर का दर्द हो या मन का, आयुष ने अपनी आत्मा तक झकझोर दी है । इससे पहले भी आयुष को अंतिम: द फाइनल ट्रुथ की शूटिंग के दौरान हाथ में फ्रेक्चर हो चुका है।

कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर हुआ था रिलीज

कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद लोगों में फ़िल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गयी है। आयुष शर्मा के अलावा इस फ़िल्म में नवोदित अभिनेत्री सुश्री मिश्रा और अनुभवी दक्षिण भारतीय स्टार जगपति बाबू भी हैं। श्री सत्य साईं आर्ट्स के बैनर तले केके राधामोहन द्वारा निर्मित अभी तक अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर AS04 में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें उनकी को-एक्टर हैं सुश्री मिश्रा। कात्यायन शिवपुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...